15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाळ में बहने से युवक की मौत

बसोली थाना क्षेत्र के शीतला का खेड़ा के पास स्थित खाळ में रविवार दोपहर को एक युवक का शव मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 18, 2019

Bundi news, Bundi rajasthan news,young boy,The death,police,Hospital

खाळ में बहने से युवक की मौत

खाळ में बहने से युवक की मौत
हिण्डोली. बसोली थाना क्षेत्र के शीतला का खेड़ा के पास स्थित खाळ में रविवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। जिसे बसोली पुलिस ने कब्जे में लेकर चिकित्सालय लेकर आए। युवक भीलवाड़ा जिले के मेवास गांव में ननिहाल में रक्षाबंधन मनाने आया था। उसी दौरान खाळ में बह गया और वह सीतला के खेड़ा के पास आ गया।
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के पीपलू निवासी प्रकाश गुर्जर (19) रक्षाबंधन का पर्व मनाने उसके ननिहाल मेवास आया हुआ था। सुबह बाइक से वापस जा रहा था। अचानक खाळ में बह गया दोपहर को लोगों को जानकारी लगने पर लोगों ने तलाशा तो वह शीतलाका खेडा के पास मिला।
जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। नेगढ पंचायत के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। बाद में पुलिस को सूचना देकर शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।