14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : हॉकी की होनहार खिलाड़ी पिंकी की कुंए में गिरने से मौत

थाना क्षेत्र के दुगारी के बंजारा का झोपडा में कुंए में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी पिंकी कुमारी की मौत हो गई। पिंकी ने हाल ही दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी जो हॉकी की होनहार खिलाड़ी तो राज्य स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में बूंदी जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी थी।

Google source verification

नैनवां. थाना क्षेत्र के दुगारी के बंजारा का झोपडा में कुंए में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी पिंकी कुमारी की मौत हो गई। पिंकी ने हाल ही दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी जो हॉकी की होनहार खिलाड़ी तो राज्य स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में बूंदी जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी थी।
पिंकी सोमवार शाम को सात बजे ही कुंए में गिर गई थी। रातभर डीजल इंजन चलाकर कुंए का पूरा पानी निकालने के बाद मंगलवार तडक़े चार बजे कुंए के पेंदे में शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस व परिजनों ने बतायाकिशोरी के पिता जयपुर गए हुए थे। किशोरी शाम को सात बजे अपने कुंए पर मोटर चलाने गई थी। मोटर चलाते समय पर फिसल जाने से कुंए में गिर गई। किशोरी के पीछे ही उसकी मां भी कुंए पर पहुंची तो किशोरी के चप्पल तो कुंए के पारे के पास मिली लेकिन किशोरी नही मिलने से उसके कुंए में गिरने की आशंका होने से किशोरी ने गांव में इसकी जानकारी दी।
रात को किशोरी का पिता भी गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। रात नौ बजे थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा व एएसआई लादूसिंह मय जाप्ते के बंजारा का झोपडा पहुंचे। कुंए में सोहरे डालकर तलाशा। कुंए में गहरा पानी होने व अंधेरा होने से किशोरी की तलाशी में बाधा आने से पुलिस व ग्रामीणों ने डीजल इंजन चलाकर कुंए का पानी निकालना शुरू कराया। सुबह चार बजे कुंए का पूरा पानी निकलने के बाद बैटरी की रोशनी में शव पेंदे में नजर आया तो ग्रामीणों ने कुंए में उतरकर किशोरी को बाहर निकाला और नैनवां उपजिला चिकित्सालय लेकर आए। जिसको चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
एएसआई लादूसिंह ने मंगलवार को चिकित्सालय पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआई ने बताया कि मृतका के पिता ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

होनहार हॉकी खिलाड़ी, दो बार राज्यस्तर पर खेलने गई
किशोरी दुगारी के विद्यालय में पढ़ती थी। हॉकी की होनहार खिलाड़ी होने से दो साल से जिले की और से लगातार दो साल से राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खेलने जाती रही। इस वर्ष भी राज्य स्तर पर खेलने पहुंची। अपने विद्यालय की छात्रा के कुंए में गिरने की मौत की जानकारी मिली तो विद्यालय में शोक छा गया।