7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : हलक में आने से पहले बह रहा नीर, राइजिंग लाइन में आधा दर्जन लीकेज

पाईबालापुरा पेयजल योजना से नैनवां आ रही पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन में आधा दर्जन स्थानों पर लीकेज से पेयजल योजना से आने वाला एक तिहाई पानी तो रास्ते में बह रहा है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 07, 2026

Bundi : हलक में आने से पहले बह रहा नीर, राइजिंग लाइन में आधा दर्जन लीकेज

नैनवां. पाईबालापुरा पेयजल योजना के नलकूप से छूट रहे फव्वारे, व्यर्थ बह रहा पानी। पत्रिका

नैनवां. पाईबालापुरा पेयजल योजना से नैनवां आ रही पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन में आधा दर्जन स्थानों पर लीकेज से पेयजल योजना से आने वाला एक तिहाई पानी तो रास्ते में बह रहा है। लीकेज इतने ज्यादा हो रहे, जिनसे खेत लबालब हो रहे है और यहां शहर में जलापूर्ति तीन दिन में हो पा रही है। एक नलकूप के ऊपर से सीधे ही पानी बह रहा है। जलदाय विभाग एक माह से हो रहे लीकेज को ठीक नहीं कर पा रहा।

पाइपलाइन में पेयजल योजना पूरा पानी नहीं पहुंच पाने से जलदाय विभाग के बिगड़े प्रबंधन से नैनवां में जलापूर्ति 72 घण्टे पर पहुंच गई। पाईबालापुरा पेयजल योजना से पूरा पानी नहीं मिल पाने से जलदाय विभाग एक पखवाड़े से शहर में 72 घण्टे में जलापूर्ति कर रहा है। परकोटे के अंदर के कुछ जोन तो ऐसे है, जिनमें पांच दिन में जलापूर्ति हो रही है। पाईबालापुरा पेयजल योजना पर नैनवां शहर को जलापूर्ति के लिए 10 नलकूप चालू है, जिनका पानी पेयजल योजना पर बन रहे पम्प हाउस पर एकत्रित कर पाइपलाइन से नैनवां आता है।

नैनवां आ रही पाइप लाइन में रास्ते में गुरजनियां व नाथड़ी मोड़ तक आधा दर्जन स्थानों पर लीकेज इतने ज्यादा है, जिनके पानी से खेत लबालब हो रहे है। यहां नैनवां को तीन दिन में पानी मिल रहा है। शहर में पहले ही जलदाय विभाग 48 घण्टे में जलापूर्ति करता आ रहा था। पेयजल योजना से पानी कम आने से शहर के परकोटे के बाहर की बस्तियों व परकोटे के अंदर के सीधी बूस्टिंग वाले जोनों में जलदाय विभाग 72 घण्टे में जलापूर्ति कर रहा है।

बहाया ढाई लाख लीटर पानी
विभाग का बिगड़े प्रबंधन के यह हाल है कि जलदाय विभाग के कार्यालय में बने उच्च जलाशय का वाल खराब हो जाने से उसमें भरा ढाई लाख लीटर पानी बह गया, जिससे इस उच्च जलाशय से होने वाले जोनों में 72 घण्टे बाद भी जलापूर्ति नहीं हो पाई।

अभियंता ठेकेदार के भरोसे
जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता योगिता जांगिड़ का कहना है कि पाइप लाइन के लीकेज ठीक करने का ठेका हो रहा है। ठेकेदार को लीकेज ठीक करने के दो बार लिखा जा चुका है। 29 अप्रेल व चार मई को लीकेज ठीक करने को लिखने के बाद भी लीकेज ठीक नहीं किए। सहायक अभियंता का कहना है कि पाईबालापुरा पेयजल योजना की लाइन में हो रहे लीकेज को ठीक करवाया जाएगा। तो अधिशासी अभियंता हीरेन्द्र कराड ने कहा कि लीकेज ठीक नहीं किए तो ठेकेदार को नोटिस
दिया जाएगा।

पानी के टैंकर के भी बढ़े भाव
नैनवां में बिगड़ी जलापूर्ति से 72 घण्टों में में नलों में पानी का संकट झेल रहे शहर वासियों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। पानी किल्लत को देख टेंकर वालों ने भी टैंकरों के भाव बढ़ा दिया। पहले तीन सौ रुपए में एक टैंकर पानी मिल जाता था। अब एक टैंकर पानी चार सौ रुपए में मिल रहा है।