
बूंदी।
खेल और परिवहन राज्य मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ राजकार्य में बाधा व एससी-एसटी एक्ट की धारा तीन के तहत नैनवां थाने में मामला दर्ज हुआ है। राज्यमंत्री चांदना ने 18 फरवरी की रात को नैनवां हाईवे पर कीड़ों का झोपड़ा के निकट अधीक्षण अभियंता गजेंद्र बैरवा, अधिशासी अभियंता जेपी मीणा के साथ गाली गलौज की थी। इसी दौरान चांदना ने अधिशासी अभियंता मीणा के साथ मारपीट भी की थी।
गौरतलब है कि मंत्री चांदना के अधिशासी अभियंता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामला ने काफी तूल पकड़ लिया था। इस घटना का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है। मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ लामबंद हुए बिजली कर्मचारियों ने राजस्थान की बिजली सेवा ठप करने की चेतावनी दे डाली। कर्मचारियों ने चांदना के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा था कि जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा। बूंदी कलेक्ट्रेट में मंत्री चांदना के खिलाफ बिजली निगम कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया था। मंत्री के खिलाफ खूब नारे भी लगाए गए थे।
कथित ऑडियो हुआ था वायरल
चांदना और डिस्कॉमके एक्सईएन के बीच हुए विवाद के बाद इसका एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ। इसे मंत्री और एक्सईएन की बातचीत का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है जब मंत्री एक्सईएन को फटकार रहे थे, तब किसी ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया।
ऑडियो में मारपीट की भी आवाज सुनाई दे रही है। इसमें मंत्री ने चीफ इंजीनियर से भी फोन पर बात की। उसमें कहा, चीफ साहब चोरों को शह नहीं दो, मेरा खून मत पिओ, जब मैं खून पीने लग जाऊंगा तो ठीक कर दूंगा। आज के बाद मेरी हिंडोली में 'पंचायत’ की तो ठीक कर दूंगा। वह कनेक्शन के लिए पैसे ले रहा है, क्या आपके पास भी पैसे आते हैं, बताओ कितने पैसे आते हैं।
चांदना ने मामले में सफाई देते हुए कहा था-
व्यक्तिगत मामला नहीं था, भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ मामला था, आम लोग परेशान थे। मारपीट जैसी घटना नहीं हुई। मैने कल भी कहा था कि फटकार जरूर लगाई थी। उस अधिकारी को मैं जानता भी नहीं था, ऐसे में जातिगत का मामला नहीं है। जो हुआ आवेश वश में हुआ, जनहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
अशोक चांदना, राज्यमंत्री
Published on:
23 Feb 2019 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
