बूंदी. दशलक्षण पर्व के चौथे दिन शुक्रवार को उत्तम शौच धर्म पर जिनालयों में पूजा-अर्चना हुई। संगीतमय मंडल विधान आयोजित हुआ। इस दौरान प्रथम महामस्तकाभिषेक एवं मुख्य शांतिधारा का सौभाग्य महावीर कुमार पारस कुमार नवीन कुमार गंगवाल परिवार व दूसरी शांतिधारा का शौभाग्य महावीर कुमार,त्रिलोकचंद ज्ञानचंद धनोप्या परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल विधान पर अघ्र्य चढ़ाया गया। महिला मंडल द्वारा रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान समिति अध्यक्ष दुर्लभ जठानीवाल, निर्देशक मनीष धनोप्या, सचिव नमन जैन, उपाध्यक्ष महावीर जैन, कोषाध्यक्ष अशोक बरमुण्डा,चंद्रप्रकाश जैन आदि लोग मौजूद रहे। अलोद कस्बे में भी मंदिर में समाजबंधुओं ने पूजा-अर्चना की। जैन समाज प्रवक्ता प्रमोद सावला ने बताया कि सर्वप्रथम शांति धारा का सौभाग्य बाबूलाल विवेक कुमार कोटिया परिवार को प्राप्त हुआ। उसके बाद श्रीजी का पूजन हुआ। इस दौरान पारस कुमार जेठानीवाल, प्रकाश कोटिया, अशोक सावला, राकेश नपायत आदि लोग मौजूद रहे। देवपुरा संभवनाथ दिगंबर जैन बघेरवाल चौबीसी मंदिर में भी पूजा-अर्चना जारी है। मुख्य शांतिधारा व महाआरतीद्य करने का सौभाग्य धर्मचंद प्रेमचंद, सुरेश कुमार,दिनेश कुमार कमलेश कुमार कोटिया परिवार को प्राप्त हुआ। पंडित विवेक कुमार शास्त्री ने प्रवचन किये। संभवनाथ सम्यक ज्ञान पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण किया गया। संयोजक राजेंद्र कुमार धानोत्या ने बताया कि एक चरित्र ऐसा भी (विचित्र वेशभूषा) प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
पुष्पदन्त भगवान का किया मस्तकाभिषेक
देई. कस्बे के अग्रवाल दिगम्बर जैन नसियां मंदिर में शुक्रवार को दशलक्षण महापर्व पर पुष्पदन्त भगवान का मस्तकाभिषेक किया गया एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। भगवान पुष्पदन्त का अभिषेक करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद, औमप्रकाश बडे बाबा का अभिषेक उत्सव लाल विनोद कुमार फूलचन्द,कन्हैयालाल को प्राप्त हुआ।शांतिधारा का सौभाग्य रमेश कुमार, मनोज कुमार गुढावाले,पदम कुमार, पवन कुमार रामचरण राधेश्याम जैन,ताराचंद संजय गोयल, धर्मचन्द,अनिल कुमार को प्राप्त हुआ। निर्वाण लड्डू चढाने का सौभाग्य नन्दलाल विनोद कुमार के परिवार को मिला।सांयकालीन महाआरती का सौभाग्य उत्सवलाल, विनोद कुमार को मिला। आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण पर्व में नाटक का मंचन किया गया। जानकारी मंदिर प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन द्वारा दी गई।
डाबी. कस्बे में स्तिथ श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं ने उत्तम शौच धर्म की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विमल, लोकेश धनोप्या, सोनू हरसौरा, अंकित, प्रियांशु खटोड, अभिषेक, राजेन्द्र गोधा, रोहित हरसौरा ने बताया कि लोभ मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यदि मनुष्य लालसा, लालच, तृष्णा, अभिलाषा का त्याग कर दे, तो उसकी आत्मा पवित्र हो जाती है।
लाखेरी.श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रात: भगवान शांति नाथ का अभिषेक व शांति धारा की गई। शाम 7 बजे से आरती, 7:30 बजे से णमोकार मंत्र पाठ, 8 बजे से संगीतमय 48 दीपक द्वारा भक्तामर पाठ किए गए। भक्तामर पाठ का सौभाग्य श्रीमान राजेंद्र कुमार, सौरभ कुमार शाह परिवार को मिला। इस दौरान अशोक धनोपिया नरेंद्र बटवाल, टीकम हरसोरा, रितेश कुमार, निरंजन शाह, नरेंद्र धनोपिया, सुनील धनोपिया सहित कई समाज बंधु एवं महिला मंडल उपस्थित रहे।
कापरेन. जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे दशलक्षण पर्व के तहत शनिवार को उत्तम शौच धर्म मनाया गया। पर्व के चौथे दिन शहर के दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर,दिगम्बर जैन चैत्यालय, नसिया मन्दिर एवं रोटेदा स्थित अतिप्राचीन श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर नित्य पूजा अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए। दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर पर सुबह शांति धारा अभिषेक किया गया और संगीतमय भजन कीर्तन के साथ पंडित दिव्यांश शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।शाम को महा आरती के बाद विभिन्न धर्म प्रतियोगिता हुई और महिला समिति द्वारा जैन कव्वाली का आयोजन किया गया।उधर, रोटेदा कस्बे में अति प्राचीन श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को सुबह श्रीजी का अभिषेक हुआ।श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की शान्तिधारा की गई।
प्रतियोगिता आयोजित
करवर.कस्बे में पर्युषण पर्व के अवसर पर गुरुवार रात को
विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित हुई। छैल बिहारी मंगल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौथमल जैन थे। अध्यक्षता हरक जैन ने की। प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम इतिका जैन,द्वितीय चारवी जैन व तृतीय स्थान पर दिशिता जैन रही। शुक्रवार सुबह भगवान की शांतिधारा व पूजा अर्चना का सौभाग्य प्रकाश जैन, योगेश जैन, भुवनेश जैन को प्राप्त हुआ।