
कृषि उपज मंडी देई
देई. कृषि उपज मंडी देई ने वितिय वर्ष 2024-25 मे एक करोड 97 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई। वितिय वर्ष में कुल 197.64 लाख रुपए का राजस्व मिला जबकि पिछले वर्ष यह 153.52 लाख रुपए था। कर्मचारियों के रिक्त पदों के बावजूद मंडी शुल्क से आय में बढोतरी दर्ज हुई। बावजूद इसके मंडी में सुविधाएं नहीं मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पडता है। अगर मंडी आय पर नजर डाले तो मंडी शुल्क वर्ष 2014-15 मेें 99.39 लाख, 2015-16 में 102.62 लाख, 2016-17 में 104.25 लाख, 2017-18 में 110.34 लाख, 2018-19 में 103.38 लाख, 2019-20 में 144.31 लाख, 2020-21 में 224.82 लाख, 2021-22 में 112.75 लाख, 2022-23 में 147.11 लाख व 2023-24 में 153.52 लाख व 2024-25 में 197.64 लाख रुपए की आय हुई।
मंडी मे प्रमुख रूप से उड़द, सोयाबीन, गेहूं, चना, सरसों की फसले बिकने के लिए आती है। मंडी दलहन व तिलहन की फसलो के लिए जानी जाती है। मंडी मे तीन जिलों बूंदी टोंक सवाईमाधोपुर के किसान अपना माल बेचने के लिए आते है। उडद के अच्छे भावों के लिए मंडी की अलग पहचान है यहां से उड़द दक्षिणी राज्यों में बिकने के लिए जाता है।
शुल्क व लक्ष्य में हुआ इजाफा
कृषि मंडी में वर्ष 2023-24 में 153.52 लाख रुपए की आय हुई। वही वर्ष 2024-25 मे 197.64 लाख रुपए की आय हुई दोनों वितिय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 44.12 लाख रुपए की ज्यादा आय हुई। मंडी को निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2023-24 मे 175 लाख रुपए का मिला ओर मंडी ने 197.64 लाख रुपए की आय वर्ष 2024-25 में प्राप्त कर निर्धारित लक्ष्य से 22.64 लाख रुपए ज्यादा कमाए। निकासी द्वार के साथ हो सीमाओ का विस्तार मंडी मे मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही एक ओर निकासी द्वार नया बनाने की दरकरार है। जिससे मंडी मे लदान के बाद वाहनों को निकलने मे परेशानी का सामना नही करना पडे। सीजन मे मंडी मे किसानों को जगह नहीं मिलती है ऐसे मे मंडी की सीमाओं का आसपास के क्षेत्र मे बढाकर मंडी का दायरा बढाना होगा। मंडी में जगह नही मिलने से सीजन के समय किसान अपनी कृषि जिंसों को वापस लेकर चले जाते है या फिर भी बाजार मे बेचकर चले जाते है।
उधर कृषि उपज मंडी सचिव फतेह सिंह मीना ने बताया कि मंडी वर्ष 2024-25 मे 197.64 लाख रुपए की आय हुई है जो पिछले वर्ष से 44.12 लाख रुपए व तय लक्ष्य से 22.64 लाख ज्यादा है। टेक्स की नियमित कागजी कार्रवाही रिकॉर्डकर टेक्स वृद्धि की गई।
Published on:
12 Apr 2025 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
