1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : जल संरक्षण की कवायद,चम्बल की सहायक नदियों की सफाई आवश्यक

हम लोग संस्थान ने नदियों के जल संरक्षण अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को तालेड़ा नदी पर लोगों व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत विकास अधिकारी नीता पारीक द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
जल संरक्षण की कवायद,चम्बल की सहायक नदियों की सफाई आवश्यक

बूंदी. तालेड़ा में नदी की सफाई करते हम लोग संस्था के कार्यकर्ता व लोग।

बूंदी. हम लोग संस्थान ने नदियों के जल संरक्षण अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को तालेड़ा नदी पर लोगों व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत विकास अधिकारी नीता पारीक द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद की गई।

हम लोग संस्था के संयोजक डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि यदि चंबल को साफ रखना है तो उसकी सहायक नदियों को भी साफ रखना होगा ताकि चंबल में इनका गंदा पानी जाकर ना मिले, इन छोटी-छोटी नदियों में जो गांव के लोग कचरा डाल रहे हैं तथा इनमें जो गंदे नालों का पानी गिर रहा है उन नालों के लिए एसटीपी प्लांट बनाने होंगे और व्यापारी एवं जनता कचरा नदी में डाल रहे हैं इसको रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर जनता को जागरूक करना होगा । इस अवसर पर कुंदन चीता ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि हाडोती की नदियां आधे राजस्थान को पीने का पानी उपलब्ध कराती है, लेकिन उनकी सफाई पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

इस सफाई अभियान में श्याम मनोहर हरित, राजू गुप्ता, नाजिम भाई, रवि गोयल सुशील ङ्क्षसह, डीपीएस ङ्क्षसह, अजय चौधरी, भावना, जोधराज, समर भाई, गणेश, मुकेश,न रेश, ज्योति विशाल, प्रेम शंकर, रामप्रसाद, बुधराज,भीमराज, हेमराज, सीमा दाधिच, चंद्रकला महोलिया, सोनू सहारा, रीना कुमारी गोस्वामी, शीलू गुर्जर, सुरेश मेघवाल, प्रमोद शर्मा, ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छ भारत अभियान के बूंदी प्रभारी निजामुद्दीन ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया ।