27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में वाहन चलाने में लगता है डर, हर वक्त हादसे का भय

पिछले एक महिने से जाम के हालात से लोग जूझ रहे हैं।रोड पर नगर परिषद ने कट बंद करवाने के बाद उम्मीद की जा रही थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Nagesh Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 12:04 PM IST

Fear of running a vehicle in the city, fear of an accident at all time

शहर में वाहन चलाने में लगता है डर, हर वक्त हादसे का भय

बूंदी. पिछले एक महिने से जाम के हालात से लोग जूझ रहे हैं।रोड पर नगर परिषद ने कट बंद करवाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब हालात सामान्य होंगे, लेकिन इस सडक़ ने मंगलवार को फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी।
गनीमत रही कि हादसे में पिता-पुत्र की जान बच गई, लेकिन इस घटना के बाद सवाल खड़े हो गए आखिर प्रशासन कब चेतेगा! सडक़ पर पसरे अतिक्रमण, रोडवेज बसों और लोकपरिवहन बसों में यात्रियों को बिठाने की मशक्कत में यहां इन दिनों रोड से गुजर रहें वाहन चालकों को मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है।
धीरे-धीरे आलम यह हो गए कि आए दिन वाहन चालक जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं या आपसी झगड़े की नौबत आ रही है। उसके बाद लग रहे जाम के बाद लोग परेशान है। लोगों की जान की परवाह किए बगैर लंबे रूट की बसें भीड़भाड़ वाले इस इलाके में बीच रोड पर दौड़ रही है।मंगलवार को हुई दुर्घटना में यही बात सामने आई। जब स्कूटी पर सवार पिता-पुत्र को बस स्टैंड के सामने रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

सडक़ पर बाजार
शहर की इस प्रमुख सडक़ पर बाजार सज गया। यह भी हादसों का प्रमुख कारण बन गया। थड़ी-ठेले वाले इस कदर पसर रहे हैं कि वाहन चालकों को हर वक्त दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

यातायात प्रभारी मोबिन खान क ाकहना है कि बस स्टैंड के बाहर ही लोक परिवहन की बसें खड़ी होती है, जिसकी वजह से जाम के हालात की स्थिति बन रही है। इनके नियत स्टैंड को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज बस की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
रामगंजबालाजी. बूंदी बस स्टैंड के निकट मंगलवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सदर बाजार निवासी योगेंद्र यादव (65) अपने पुत्र नवीन यादव (37) के साथ स्कूटी से बस स्टैंड जा रहा था। पीछे से आ रही बूंदी आगार की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी बस के आगे टायर में फ ंस गई।

दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में ले जाकर उपचार करवाया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़ कर मौके से भाग गया। ऐसे में अहिंसा सर्किल से अदालत के गेट तक 15 मिनट तक वाहनों की आवाजाही एकतरफ ा रही। बाद में बस को मौके से हटाने के बाद रास्ता बहाल हुआ।