15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी, नैनवां व दुगारी, कापरेन में बाढ़ के हालात, सेना से संभाला मोर्चा

जिले में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को भी बूंदी शहर सहित नैनवां, कापरेन, दुगारी में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। जिले में नदी- नाले उफान पर होने से कई मार्ग अवरुद्ध रहे। बूंदी शहर में रात से बारिश होने तथा नवल सागर व जैतसागर से पानी की निकासी किए जाने से महावीर कॉलोनी, देवपुरा, बीबनवां रोड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने रहे।

2 min read
Google source verification
बूंदी, नैनवां व दुगारी, कापरेन में बाढ़ के हालात, सेना से संभाला मोर्चा

दुगारी गांव के बीच से बहता पानी

बूंदी. जिले में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को भी बूंदी शहर सहित नैनवां, कापरेन, दुगारी में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। जिले में नदी- नाले उफान पर होने से कई मार्ग अवरुद्ध रहे। बूंदी शहर में रात से बारिश होने तथा नवल सागर व जैतसागर से पानी की निकासी किए जाने से महावीर कॉलोनी, देवपुरा, बीबनवां रोड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने रहे।
वहीं नैनवां शहर व क्षेत्र में बाढ़ के हालात बिगड़े रहे। यहां पर सेना बुलानी पड़ी। रात से ही कई मकानों में पानी भरा पड़ा। कनकसागर तालाब के ओवरफ्लो पानी से तीन दुकानें ढह गई। खानपोल दरवाजा के पास परकोटा गिर गया। शहर के तीनों तालाब की पालों से तीन से चार फीट निकलने से शहर के चारों तरफ पानी ही पानी हो रहा। नैनवां में 24 घण्टे में रिकॉर्ड तोड़ हुई बारिश। शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक 164 मिमी बरसात हुई। यहां एनएच 148 डी को छोडकऱ सभी मार्ग अवरुद्ध हो गए।
केशवरायपाटन उपखंड में रात भर चल रही झमाझम बारिश हुई। लगातार पानी बरसने से मकानों की छतें टपकने लगी। हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। वहीं हिण्डोली क्षेत्र में झमाझम बारिश के चलते गुढ़ा बांध के आठ गेटों से पानी की निकासी की जा रही है।
रामगंजबालाजी क्षेत्र में लगातार पिछले 24 घंटे से हो रही बरसात के चलते तीन पुलियों पर आवागमन बंद है।
खटकड़ रिहाना ग्राम पंचायत के मालियों की बाड़ी मजरा के लगभग डेढ़ सौ लोग मेज नदी के उफान में फंसे। मजरा के चारों ओर पानी होने से गांव टापू बन गया। सूचना मिलने पर प्रशासन रेस्क्यू में जुट गया। जिला कलक्टर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीना, केशवराय पाटन पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव, रायथल थाना अधिकारी राजाराम जाट मौके पर पहुंचे ओर एस डी आर एफ की टीम को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में लगाया। रेस्क्यू कार्य जारी है।