15 जुलाई 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

गेण्डोली और फौलाई सिंचाई परियोजना ‘हर खेत तक पानी’ के संकल्प की दिशा में सशक्त कदम – बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को 123.87 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गेण्डोली और फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से केशवरायपाटन क्षेत्र के 17 गांवों की लगभग 4 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

गेण्डोली और फौलाई सिंचाई परियोजना ‘हर खेत तक पानी’ के संकल्प की दिशा में सशक्त कदम - बिरला
गेण्डोली. गेण्डोली और फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व उपस्थित लोग।

बूंदी.गेण्डोली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को 123.87 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गेण्डोली और फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से केशवरायपाटन क्षेत्र के 17 गांवों की लगभग 4 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी ङ्क्षसचाई सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प है, और यह तभी संभव है जब हर खेत तक पानी पहुंचे और किसान को समृद्धि का आधार मिल सके। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से अब पूरे वर्ष जल उपलब्ध रहेगा। जिससे किसान तीन फसलें तक लेने में सक्षम होंगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, प्रधान वीरेन्द्र हाड़ा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा मंचासीन रहे।

किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि - रावत
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि किसानों के हित में यह परियोजना एक बड़ी उपलब्धि है, जो वर्षों से लंबित थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सतत प्रयासों और समन्वय से यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि इस परियोजना का लोकार्पण वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के दौरान हुआ, जो एक सुखद संयोग है। रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसान कल्याण की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

जल्द मिलेगा नौनेरा बांध का भी पानी
बिरला ने कहा कि कुछ महीनों में नौनेरा बांध का जल इस क्षेत्र में उपलब्ध होगा। जिससे खेतों के साथ-साथ घर-घर तक नल से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी लिफ्ट ङ्क्षसचाई योजनाएं उन सभी क्षेत्रों में शुरू की जानी चाहिए, जहां किसानों को उनकी सर्वाधिक आवश्यकता है। यह न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ाएंगी।

बेहतर सडक़ संपर्क से विकास को मिलेगी गति
बिरला ने कहा कि ङ्क्षसचाई के साथ-साथ क्षेत्र में सडक़ों और पुलों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 58 करोड़ की लागत से गेण्डोली-बजरंगगढ़-मानपुर-सुसारिया मार्ग पर सडक़ तथा 27 करोड़ की लागत से उनियारा-बूंदी मार्ग पर मे•ा नदी पर उच्च स्तरीय पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। इन परियोजनाओं से वे गांव भी सडक़ नेटवर्क से जुड़ सकेंगे, जो अब तक इससे वंचित थे। हमने दशकों से लंबित कार्यों को अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया है।