
Bundi Accident News: बूंदी के डाबी थाना क्षेत्र में दूधिकुड़ी के पास नेशनल हाइवे पर जा रही कार के शीशे पर चार किलो वजनी पत्थर आ गिरा। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी ओर आ गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक कार में सवार होकर गुजरात से 7 जने महाकुम्भ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार अलसुबह डाबी थाना क्षेत्र के दूधिकुड़ी के पास हाइवे से कुछ दूरी पर स्थित माइंस में अलसुबह ब्लास्टिंग की गई। इस ब्लास्टिंग से करीब चार किलो वजनी पत्थर उछलकर कार के फ्रंट शीशे पर आ गिरा। इससे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और दूसरी ओर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर डाबी पुलिस व हाइवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कोटा अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद गम्भीर रूप से घायल कार चालक मोरबी निवासी विनोद भाई पटेल (50) पुत्र लालजी भाई पटेल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डाबी क्षेत्र के दूधिकुड़ी के पास हुए सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। दुर्घटना के बाद उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, तालेड़ा तहसीलदार सीमा मीणा, डाबी नायब तहसीलदार अनिल धाकड़, वृत्ताधिकारी हेमन्त गौत्तम, डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने मौका निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौका निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आसपास की खदानों का निरीक्षण किया।
Updated on:
21 Feb 2025 11:06 am
Published on:
21 Feb 2025 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
