
बूंदी में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे व पालकी साहब।
बूंदी. कार्तिक पूर्णिमा पर गुरूनानक साहिब का 555 वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को गुरपूरब गुरूद्वारा लंगर साहिब में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह 10 बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद दीवान सजाया गया। जिसमें परङ्क्षवदर ङ्क्षसह तरणतारण वालों ने तारन गुरुनानक आया शब्द गायन कर संगतों को निहाल किया। कथावाचक परमजीत ङ्क्षसह व जत्था ज्ञानी सुरजीत ङ्क्षसह खालसा ने गुरू उपदेश श्रवण कराए। स्कूली बच्चों ने शब्द गायन किया।
दीवान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, विधायक हरिमोहन शर्मा, सभापति सरोज अग्रवाल व ओम ङ्क्षडगल का सिरपाउ देकर प्रधान सुखङ्क्षजदर ङ्क्षसह व गुरदयाल ङ्क्षसह ने समान किया। गुरू के लंगर अटुट वरताए गए। शाम को नगर में नगर कीर्तन निकाला गया। शाम 5 बजे बालचंद पाङा से नगर कीर्तन आरंभ हुआ। जिसमें पंज प्यारे वह गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी निकाली गई।
नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाएं पग-पग सेवा करती हुई चल रही थी। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन दिखाया। आतिशबाजी की व जगह-जगह प्रसाद वितरित किया।
केशवरायपाटन. शहर में सिख समाज ने गुरू गोविन्द ङ्क्षसह जयंती मनाई। समाज के लोगों ने ङ्क्षसह की जीवनी पर प्रकाश डाला। यहां नहर से आगे गुरुद्वारा पर समाज के लोगों ने संकीर्तन किया। मत्था टेका।
Published on:
16 Nov 2024 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
