5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

tanker नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों का फूटा रोष

क्षेत्र के माधोराजपुरा गांव की बैरवा बस्ती में दस दिन से पानी का टैंकर नहीं पहुंच रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 22, 2019

If the tanker does not arrive, then the villagers will get angry

tanker नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों का फूटा रोष

भंडेड़ा. क्षेत्र के माधोराजपुरा गांव की बैरवा बस्ती में दस दिन से पानी का टैंकर नहीं पहुंच रहा है। जलापूर्ति नहीं होने से शनिवार दोपहर ग्रामीणों का रोष फूट पड़ा। बस्ती की सभी महिलाएं व ग्रामीणों ने सूखी टंकी पर एकत्रित होकर खाली बर्तन रखकर एक घंटे तक विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सादेड़ा के माधोराजपुरा गांव स्थित बैरवा बस्ती में जलदाय विभाग की ओर से कुछ दिन पहले ही ग्रामीणों के लिए पानी उपलब्ध करवाने को लेकर पानी के टैंकर लगाया था। टैंकर पहले ही एक दिन छोडक़र एक दिन आता था, अब पिछले दस दिनों से बस्ती में पानी का टैंकर नहीं पहुंच रहा। जिससे बस्ती में पानी की विकट समस्या गहराने लगी है। महिलाएं व ग्रामीण दोपहर को सूखी पड़ी टंकी के पास एकत्रित होकर खाली बर्तन रखकर विभाग के खिलाफ एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
इधर, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पिताम्बर मीणा ने बताया कि पहले बिजली में खराबी आई थी, जिस दिन नहीं पहुंचा होगा। टैंकर नहीं पहुंचा तो जानकारी करेंगे।