युवाओं को अपने बैंक खाते में बाहरी व्यक्ति को किसी भी तरह के लेनदेन के नहीं देना चाहिए। साइबर ठग लालच देकर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन करते है। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के लालच में आकर अपने बैंक खाते से जुड़ी आवश्यक दस्तावेज व इंटरनेट बैंकिग के यूजर नेम-पासवर्ड आदि उपलब्ध ना कराएं। कोई भी सरकारी योजनाओं के लाभ, रोजगार, पेंशन आदि के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंकिंग डिटेल नहीं दें। अगर खाते में अज्ञात व्यक्ति के राशि डालने का मैसेज आए तो शीघ्र बैंक में संपर्क करें।
मुकेंद्रपाल सिंह, एक्सपर्ट साइबर थाना बूंदी