5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

शहर के नैनवां रोड स्थित सुभाष कॉलोनी में मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने कोटा आरएसी के जवान के घर की कुंदियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Lal Agarwal

•

Updated: 12 Apr 2018, 1:00 PM IST

Jewelry and cash theft of millions of gold houses

बूंदी. शहर के नैनवां रोड स्थित सुभाष कॉलोनी में मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने कोटा आरएसी के जवान के घर की कुंदियां तोडकऱ सोने चांदी के तीन से चार लाख रुपए के आभूषण चुरा लिए। चोर 51 हजार रुपए नकदी भी ले उड़े। बुधवार सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजे की कुंदी टूटी देखी तो मकान मालिक को सूचना दी।

मकान मालिक पहुंचा तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरों के अंदर बक्से खुले और कपड़े सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने प्रत्येक कमरे में सारे सामानों को अस्त व्यस्त कर दिया। कोटा आरएसी के जवान मोहनलाल मीणा ने बताया कि रैबारपुरा में रात को जागरण था। परिवार सहित वहां पर गया हुआ थे। घर पर ताला लगा था। पीछे से सूना मकान देखकर चोरों ने सारे सोने चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ली। चोरों ने दरवाजों की कुंदियां काटकर भीतर प्रवेश किया था।
ये हुआ चोरी : पीडि़त मोहनलाल ने सदर थाना पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि ढाई तोला सोने का कड़ा, एक तोला सोने की टोकरियां, आधा तोला सोने के टोप्स, सात ग्राम सोने के झैले, तीन ग्राम सोने की अंगूठी, एक तोला सोने के दो मंगलसूत्र, दो तोला सोने की बजंटी, तीन पाव चांदी की कनकती, चांदी की फोलरियां सहित अन्य चांदी के आभूषण चोरी हुए। वहीं पचास हजार नकद भी चोरी हो गई।


पुलिस ने लिया जायजा
वारदात के बाद घटना स्थल पर सदर थाना पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने हालातों का जायजा लिया। कमरों में बिखरे सामान व दरवाजों की टूटी कुंदियां देखी। आस-पास के इलाके व रास्तों की भी जानकारी जुटाई। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की।

गोवंश तस्करी के मामले में चालक गिरफ्तार, जेल भेजा
हिंडोली. पुलिस ने एक पखवाड़े से फरार चल रहे गोवंश तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व गोवंश से भरे ट्रक का हिंडोली पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक को तालाब गांव के निकट छोडकऱ फ रार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसमें से 26 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में फरार चल रहे ट्रक चालक यूपी के मथुरा जिले के निवासी साबिर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।