-साकार हो उठी रंगीलो राजस्थान की झलक
देई. राजस्थानी लहरिया की ओढऩी पर सोलह श्रृंगार में जब मंच पर महिलाओं ने नृत्य पेश किया तो रंगीलो राजस्थान की झलक साकार हो उठी। शनिवार को कस्बे के जैन नसियां मंदिर में वीर शासन महिला मंडल, त्रिशला महिला मंडल व आदिश्वरी महिला मंडल की ओर से आयोजित लहरिया महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमी जैन थीं व अध्यक्षता विमला देवी जैन ने की। विशिष्ट अतिथि तिलका जैन रही। संचालन चन्द्रप्रभा गुप्ता, संजू जैन, सुनीता जैन ने किया। कार्यक्रम में मंजू जैन, समता जैन, मिथलेश जैन, शैला जैन ने सहयोग किया। सोलह श्रृंगार में ज्योति जैन प्रथम, द्वितीय रेखा जैन, सामूहिक नृत्य में सारेगामा गु्रप प्रथम व द्वितीय हरियाली गु्रप रहा। निर्णायक बबीता जिन्दल, नीलम जैन, सिम्पल जैन रही।