24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान के तहत गुरु कैलाश महावीर चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लेसरदा स्थित मंशा पूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल डॉ. राहुल चंदेल ने कहा कि पौधे लगाकर सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।
2 min read
Google source verification
पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

केशवरायपाटन. लेसरदा मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण करते हुए।

केशवरायपाटन. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान के तहत गुरु कैलाश महावीर चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लेसरदा स्थित मंशा पूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल डॉ. राहुल चंदेल ने कहा
कि पौधे लगाकर सुरक्षा करना सभी का दायित्व है। पौधे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान 20 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इस अवसर पर पवन शर्मा, मंशापूर्ण बालाजी विकास समिति अध्यक्ष महावीर शर्मा, सौरभ शर्मा, रवि शृंगी, देवकीनंदन शर्मा, हरि ओम शर्मा, नवल गुर्जर उपस्थित थे। समिति ने पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख की जिम्मेदारी ली।


कापरेन. हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर आमजनों को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमन्त पंचोली के नेतृत्व में पालिका क्षेत्र के अड़ीला गांव में बगीची के हनुमान मंदिर, सगसजी महाराज मन्दिर परिसर पर पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। वही शहर के अटल सरोवर स्थित गांधी वाटिका परिसर पर पौधरोपण किया। अभियान के तहत दो दिनों में कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने एक सौ एक पौधे लगाए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आहवान पर कार्यकर्ताओं द्वारा सघन पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जितेन्द्र पापड़ीवाल, मंडल अध्यक्ष हेमन्त पंचोली, वार्ड पार्षद हरनाथ मीणा, खेमराज मीणा, बृजराज ङ्क्षसह, कृपाशंकर गुप्ता, लोकेश मीणा, राकेश सुमन, बलराम राठौर, सत्येंद्र चौरसिया, शिव शंकर शर्मा, मोहित मीणा, सत्यनारायण गुप्ता, परमानंद गोस्वामी, संतोष मीणा मौजूद रहे।


देई. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो अभियान के तहत सोमवार को श्रीदेवनारायण भगवान बडी बिलोनिया के स्थान पर पौधरोपण किया गया। मंदिर परिसर मे सफेदे के 101, अमरूद 10, बरगद 2, गुलमोहर 5, क्रंच 5, कल्पवृक्ष का 1 पौंधा रोंपा। इस दौरान किशनलाल तंवर, दामोदर जांगिड, मोडूलाल मीणा, हंसराज तंवर, मदन लाल तंवर, रामविलास जांगिड ने सार संभाल का जिम्मा लिया। लेसरदा मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया