हिण्डोली. युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने गोवंश के संरक्षण के लिए के कई योजनाएं संचालित कर पशुपालकों को प्रदेश में बड़ी राहत दी है।
चांदना गुरुवार को हिण्डोली उपखण्ड के ग्राम पंचायत दबलाना के आकोलिया व भवानीपुरा के रेण में बनने वाली 13सौ बीघा हाड़ौती की सबसे बड़ी नंदी गोशाला के शिलान्यास समारोह में साधु संतों, ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को सम्बोधित कर रहे थे।
चांदना ने कहा कि वर्तमान गोवंश की बेकद्री को दूर करने में नंदी शाला की महती आवश्यकता है। यहां पर बनने वाली नंदी गोशाला नंदी सेंचुरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आधुनिक नंदीशाला होगी।
नंदीशाला को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। इसके बाद आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी नंदीशालाओं के कार्य हाथ में लिए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर किसानों को आवास पशुओं के कारण होने वाले फसल के नुकसान से भी राहत मिलेगी।
800 बीघा में होगा चारागाह का विकास
चांदना ने कहा कि बड़े भूभाग में बनने वाली गौशाला में 800 बीघा में चारागाह का विकास किया जाएगा और शेष जगह पर गोवंश को रखा जाएगा। गौशाला में छाया, पानी व चारे की पर्याप्त व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुधन संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य किए हैं। वर्तमान में लगाए जा रहे राहत कैंपों में पशुधन बीमा के माध्यम से गोवंश के संरक्षण को बढावा मिल रहा है।
राज्यमंत्री ने किया पौधारोण
शिलान्यास समारोह के दौरान राज्यमंत्री चांदना ने नंदी गोशाला स्थल पर पीपल और वट वृक्ष का पौधारोपण भी किया। इस दौरान साधु, संतों, पुजारियों, धर्मगुरु मौजूद रहे, जिनका शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया एवं संतों से आशीर्वाद लिया। समारोह में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नंदीशाला के निर्माण गोवंश का संरक्षण सुनिश्चित होगा। पूर्व विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां के सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। साथ ही उन्हें सुविधाएं भी मिलेंगी। इस अवसर पर संत बालकृष्ण, बालकदास, कैलाश सियाराम, हंसराज, श्योजीलाल, कमलेश, हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, कुलदीप ङ्क्षसह रेण,पंचायत समिति सदस्य दुर्गालाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव संदीप पुरोहित, आनंदीलाल मीणा, दिनेश शर्मा, दबलाना सरपंच रणजीत ङ्क्षसह, कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, ओमप्रकाश जैन, सतीश गुर्जर, रामलाल, ग्यारसीलाल, महेश सोमाणी सहित कई गोरक्षक आदि मौजूद रहे।
किसानों ने जताया हर्ष
समारोह में भाग लेने आए सैकड़ों किसानों ने बताया कि गांवों में आवारा गोवंश से फसलों को काफी नुकसान होता है। नंदी गौशाला खुलने से सैकड़ों की संख्या में गांव में विचरण करने वाली पशुओं को गोशाला में भिजवाया जाएगा। इससे गायों की कद्री होगी एवं किसानों को भी नुकसान नहीं होगा।