नैनवां. नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को नैनवां में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में लोग उमड़े रहे। कलशों की पूजन के बाद शाम चार बजे बाद बायपास रोड पर स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड भजनों की स्वर लहरिया बिखराता चल रहा था तो उसके पिछे घुड़ सवार बालिकाएं पताका लिए चल रही थी। उनके पीछे रंग बिरंगे परिधानों में सजी बालिकाएं व युवतियां सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। भगवान राम, वीर हनुमान व भारत माता की झांकिया साथ चल रही थी। शोभायात्रा का पग-पग पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जा रहा था। शोभायात्रा बूंदी रोड, भगतसिंह सर्किल, कनकसागर तालाब की पाल, गढपोल दरवाजा, दपोला, चारभुजा मन्दिर चौक, सदर बाजार होती हुई गढ़ चोक पहुंची। जहां शोभायात्रा धर्मसभा में बदल गई। धर्मसभा को विहिप के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रतापसिंह नागदा ने सम्बोधित किया।