5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी जिले में राहत की खबर : गेण्डोली-फौलाई लिफ्ट व मेज नदी पुलिया का जल्द करेंगे शिलान्यास

झालीजी का बराना (बूंदी). कस्बे में आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण समारोह शनिवार को हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Lal Agarwal

•

Updated: 8 Apr 2018, 12:47 PM IST

News of relief in Bundi district: Gondoli-Fauli lift and table river w

झालीजी का बराना (बूंदी). कस्बे में आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण समारोह शनिवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने केद्र का उद्घाटन किया। मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कराया है। अब कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अलग से बजट दिलाया जाएगा।
मंत्री वर्मा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कस्बे की मेज नदी पर एनिकट का निर्माण होगा, जिससे ७२ गांवों में पेयजल उपलब्ध होगा। इस योजना पर १०९ करोड़ रुपए खर्च होंगे। गेण्डोली-फौलाई लिफ्ट परियोजना और मेज नदी पर बनने वाली पुलिया का शिलान्यास जल्द करेंगे। विशिष्ट अतिथि केशवरायपाटन के प्रधान प्रशांत मीणा ने विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपए देेने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच भी मंचासीन रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री वर्मा को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। अतिथियों का स्वागत सरपंच बुद्धिप्रकाश गुर्जर, उपसरपंच खुशीराम मीणा, रतनलाल बागला, ब्लॉक सीएमएचओ मांगीलाल मीणा, डॉ. योगेश श्रीवास्तव, कम्पाउंडर हरिओम शर्मा, वार्ड पंच कन्हैयालाल कहार ने किया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार बागला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपचंद मीणा, पंचायत समिति सदस्य रश्मि शृंगी आदि मौजूद थे।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बड़ाखेड़ा. लाखेरी. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति बाबूलाल वर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसमस्याएं सुनीं। सुबह १० बजे वर्मा ने क्षेत्र के बालापुरा से अपना दौरा शुरू किया। यहां टंकी व बोरवेल और ४० लाख रुपए के इंटरलॉकिंग खरंजे का लोकार्पण किया। इसके बाद भांडगंवार में २ बोरिंग व टंकियों सहित ६५ लाख के निर्माण कार्यो लोकार्पण, पापड़ी में ४ क क्षा-कक्षों का शिलान्यास व गौरव पथ का लोकार्पण किया।

जाडला गांव में दो छोटी पुलियाओं के निर्माण की कि घोषणा की। बड़ाखेड़ा में सामुदायिक भवन, बसवाडा में पेयजल योजना व गौरव पथ का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने पाली गांव तक सडक निर्माण, गैर खातेेदारी भूमि को खातेदारी लगवाने व सिचिंत क्षेत्र में नहरी पानी नहीं आने से भूमि को असिंचिंत करने की मांग की। लबान में उच्च माध्यमिक विद्यालय में ४ कक्षाकक्षों, माखीदा में १४ लाख के आंगनबाडी केंद्रों ,बहडावली से नहरी माइनर तक मिसिंग लिंक रोड, ग्रामीण गौरव पथ व इंटरलॉकिंग खरंजे का लोकार्पण किया। इस दौरान मुखेन्द्र सिंह हाड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष साहबलाल गोचर, सुरेंद्र शर्मा, रघु पारीक, हेमंती मीणा, सरपंच पवन कुमार मीणा, उपखण्ड अधिकारी गरिमा लाटा, प्रधान प्रशांत मीणा आदि मौजूद रहे।