15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : पुराने बायपास को मिलेगी ‘फूलों की घाटी’ की पहचान

शहर की प्राचीन धरोहरों को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्यों की मंगलवार को शुरुआत हुई। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने भैरू दरवाजा स्थित गणेशजी की पूजा-अर्चना कर शहर के 10 ऐतिहासिक दरवाजों और प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह सभी कार्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा स्वीकृत किए गए है, जिसे भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) चैप्टर बूंदी द्वारा धरातल पर उतारा जा रहा हैं।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 15, 2026

Bundi : पुराने बायपास को मिलेगी ‘फूलों की घाटी’ की पहचान

बूंदी. शहर के भैरु दरवाजा के जीर्णोद्वार कार्य की शुरुआत करते जिला कलक्टर। पत्रिका

बूंदी. शहर की प्राचीन धरोहरों को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्यों की मंगलवार को शुरुआत हुई। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने भैरू दरवाजा स्थित गणेशजी की पूजा-अर्चना कर शहर के 10 ऐतिहासिक दरवाजों और प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह सभी कार्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा स्वीकृत किए गए है, जिसे भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) चैप्टर बूंदी द्वारा धरातल पर उतारा जा रहा हैं।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि इन ऐतिहासिक दरवाजों और प्रमुख बावडिय़ों के जीर्णोद्धार से बूंदी की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहेगी। इससे हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन को सुगम और आकर्षक बनाने के लिए कई नई योजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। बूंदी के पुराने बायपास को ‘फूलों की घाटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। दधिमति मंदिर से मीरागेट तक के 2.5 किलोमीटर लंबे रूट को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि देशी-विदेशी पर्यटक आसानी से विरासत का अवलोकन कर सकें। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार क्षेत्र को भी नया और आकर्षक लुक दिया जाएगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आमजन के सुझावों पर काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगरपरिषद आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू करें, ताकि आम नागरिक कार्यों का सीधा फीडबैक प्रशासन को दे सकें। उन्होंने आमजन से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और इसके स्थान पर राजीविका के उत्पादों को दैनिक कार्यों में शामिल करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के विजन के अनुरूप बूंदी को पर्यटन और विकास में अग्रणी बनाने के प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच ने बताया कि स्वीकृत कार्यो के तहत भैरू गेट, सुरंग दरवाजा, कोतवाली दरवाजा, चौगान दरवाजा, लंका दरवाजा, खोजा दरवाजा, मीरा दरवाजा, चम्पाबाग दरवाजा और गिनती का दरवाजा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने इंटेक के मिस्त्री का माल्यार्पण भी किया।

इस अवसर पर महामंत्री संजय लाठी, सुरेश अग्रवाल, राजकुमार शृृंगी, नगरपरिषद आयुक्त ब्रजेश राय, खुमान सिंह, जनार्दन सिंह, राजेन्द्र भारद्वाज, अशोक तलवास, नंदप्रकाश शर्मा, जेपी त्रिपाठी, पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर, संग्रहालय सहायक जगदीश वर्मा, राजेश शेरगडिय़ा, मनीष सिसोदिया, पीयूष पाचक सहित कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।