
कापरेन कृषि उपज मंडी में धान की खरीद शुरू होने पर नीलामी बोली लगाते व्यापारी व मौजूद किसान।
कापरेन. स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोमवार को शुभ मुहूर्त में धान की खरीद शुरू हुई। मंडी व्यापारियों ने धान के ढेर पर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर मंडी अध्यक्ष राम लक्ष्मण गोयल सहित किसान रामचरण का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया और धान की नीलामी बोली का शुभारंभ किया गया। मंडी सचिव सुरेश चंद शर्मा की देखरेख में पहली नीलामी बोली हिंगोनिया निवासी किसान रामचरण के धान के ढेर से शुरुआत की गई और 2832 रुपए धान की लगाई गई। धान की खरीद के लिए नीलामी बोली में स्थानीय व्यापारियों सहित बूंदी से पहुंचे व्यापरियों ने भी नीलामी बोली में भाग लिया। मंडी में पहले दिन करीब दो हजार बोरी धान की आवक रही। वही धान की खरीद शुरु होने से मंडी में चहल पहल बढ़ गई और स्थानीय व्यापरियों एवं किसानों में उत्साह रहा।
गांवों में करवाई मुनादी : कापरेन कृषि उपज मंडी में धान की खरीद शुरू करवाने को लेकर मंडी प्रशासन के लगातार प्रयास रहे और खरीद शुरू करवाने में सफल रहे। खरीद से पहले मंडी प्रशासन ने आसपास के गांवो में लाउड स्पीकर से मुनादी करवाई और प्रचार प्रसार कर किसानो को धान बेचने के लिए मंडी में लेकर आने के लिए प्रेरित किया।मंडी सचिव सुरेश कुमार चंद शर्मा ने बताया कि इससे पहले स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई और बूंदी चावल मिलर्स से वार्ता कर खरीद शुरू करवाने, नीलामी बोली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
पहले दिन दो हजार बोरी की हुई आवक
मंडी में पहले ही दिन दो हजार बोरी धान की आवक हुई जिससे मंडी परिसर में धान के ढेर लग गए। वही पहले से पड़े ढेरो की भी नीलामी बोली लगाई गई। पहले दिन किसानों को धान के अच्छे भाव मिलने से किसानों में धान लेकर आने के लिए उत्साह नजर आया। वही स्थानीय व्यापरियों ने भी चावल मिलर्स का सहयोग मिलने से धान खरीद में रुचि दिखाई। क्षेत्र में धान का रकबा अधिक होने और बड़ी मंडियों कोटा, बूंदी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतारें व ढेर करने में लगने वाले समय आदि समस्याओं को देखते हुए किसान स्थानीय मंडी में धान की खरीद को लेकर उत्सुक हैं।
तुलाई को लेकर बना असमंजस
मंडी में धान की नीलामी बोली सम्पन्न होने के बाद तुलाई और भर्ती को लेकर मंडी हम्मालों एवं व्यापरियों के बीच विवाद खड़ा हो गया। धान की खरीद करने वाले व्यापरियों ने 60 किलो की भर्ती कर तुलाई करने के लिए कहा लेकिन हम्माल 50 किलो की भर्ती करने पर अड़ गए। मामला मंडी सचिव के पास पहुंचा तो समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन हम्माल 50 किलो की भर्ती पर अड़े रहे। मंडी सचिव की समझाइश पर 50 किलो की भर्ती पर शाम को तुलाई शुरू करवाई गई और अगले दिन बैठक कर विवाद का हल करने पर सहमति बनी। जिसके बाद मंडी में धान की तुलाई शुरू हुई।
मंडी सचिव सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि मंडी में धान की खरीद शुरू करवाई गई है। शुभ मुहूर्त में खरीद फरोख्त का कार्य शुरू हुआ है। पहले दिन अच्छी आवक रही है और स्थानीय व्यापारियों सहित बाहर से पहुंचे व्यापरियों ने खरीद में रुचि दिखाई दे। आगामी दिनों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।
Published on:
03 Dec 2024 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
