
बूंदी. बूंदी के टाइगर हिल पर स्थित मानधाता की छतरी पर पूजन को लेकर हुए लाठीचार्ज और तीन दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मामला ओर गर्मा गया। लोगों ने संतों के साथ हुई मारपीट का जमकर विरोध किया। बाजार बंद रहे। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगो की जिदंगी मानो थम सी गई। इधर हिन्दू महासभा के आह्वान पर शहर में जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। लंका गेट क्षेत्र में टायर जलाकर विरोध कर रहे प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो लोगो ने जवाब में पुलिस पर पथराव कर दिया। जगह जगह आगजनी की घटना से बवाल मचा दिया।
लोगो में आक्रोश इस कदर है कि पुलिस की बाइक भी आग के हवाले कर दी। मंगलवार को माहौली इस कदर गर्माया कि अब स्थिति पुलिस नियत्रंण से बाहर हो गई। खुद कोटा आईजी भी इस घटना को लेकर हालात काबू नही कर पाए। उधर गल्र्स कॉलेज के निकट बीच सडक़ सहित एक दर्जन स्थानों पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया।
इससे पहले सुबह कोतवाली थाने में गिरफ्तार लोगों को छुड़वाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए, जहां पर समझाइश का दौर चलता रहा। प्रदर्शन कर रहे लोग गिरफ्तार लोगों को बिना कोई धाराएं लगाए छोडऩे की मांग पर अड़े रहे। कोटा पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश मालव बाजारों में निगरानी के लिए घूमते रहे। शहर की बस्ति वार्डो में पुलिस सादा वर्दी में निगरानी कर रही है। आईजी विशाल बंसल ने कहा कि बूंदी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के पूर प्रयास किए जा रहे हैं। किसी ने बदमाशी की तो छोड़ा नहीं जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
Published on:
02 Jan 2018 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
