4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजाजी मेले की तैयारियां शुरू, साफ-सफाई में जुटे ग्रामीण

कस्बे में मंगलवार को तेजा दशमी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय तेजाजी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 01, 2025

तेजाजी मेले की तैयारियां शुरू, साफ-सफाई में जुटे ग्रामीण

नोताडा. तेजाजी महाराज के मेले को लेकर साफ सफाई में जुटे कार्यकर्ता।

नोताडा. कस्बे में मंगलवार को तेजा दशमी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय तेजाजी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। यहां पर मेले मैदान में फैल रहे कीचड़ को कार्यकारिणी के सदस्यों ने श्रमदान कर हटवाया और पानी से धुलाई कर साफ सफाई की। उधर तेजाजी के मंदिर की रंगाई पुताई कर नवीन ध्वजा लहराई गई, साथ ही विमान रखने के चबुतरे का मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

मेला समिति ने बताया की यहां पर तीन दिवसीय तेजाजी मेले में रात्रि को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दशमी के दिन तेजाजी भजन संध्या व कोमेडियन कलाकार पहुंचेंगे। एकादशी को बाबा श्याम की भजन संध्या व अंतिम दिन 4 सितम्बर को राजस्थानी आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

केशवरायपाटन. शहर में सोमवार रात को हालीपुरा मोहल्ला से तेजाजी महाराज की घोड़ी की सवारी निकली जाएगी। गाजे-बाजे के साथ यह सवारी खेड़ा मोहल्ला, करकरा बाजार रामलीला चौक होते मात्रा हनुमान मंदिर परिसर स्थित तेजाजी के थानक पर पहुंचेगी। यहां मंगलवार को एक दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। उपखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में एक दिवसीय मेले लगेंगे।