28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को दो घंटे तक किया धरना प्रदर्शन, सुबह बिछाई ग्रेवल

शहर के वार्ड आठ तुर्किया बस्ती और कालबेलिया बस्ती में आम रास्ते में हो रहे कीचड़ से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम रास्ते में कीचड़ होने से बारिश के दौरान आवागमन में महिलाओं, बच्चों को आने जाने के दौरान कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
रात को दो घंटे तक किया धरना प्रदर्शन, सुबह बिछाई ग्रेवल

कापरेन. आम रास्ते में कीचड़ की समस्या को लेकर रात्रि को नगरपालिका कार्यालय के सामने विरोध जताते वार्डवासी।

कापरेन. शहर के वार्ड आठ तुर्किया बस्ती और कालबेलिया बस्ती में आम रास्ते में हो रहे कीचड़ से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम रास्ते में कीचड़ होने से बारिश के दौरान आवागमन में महिलाओं, बच्चों को आने जाने के दौरान कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर आक्रोशित वार्ड की महिला, बच्चों एवं युवा सोमवार देर रात दस बजे करीब एकत्रित होकर शहर के हाट चौराहे पर पहुंच गए और सडक़ जाम का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद लोगों की समझाइश पर महिलाएं एकत्रित होकर थाने के सामने पहुंच गई और अपनी समस्या बताई। यहां भी सुनवाई नहीं होने पर वार्ड के युवा और महिलाएं रात्रि को ग्यारह बजे करीब नगरपालिका कार्यालय के सामने पहुंच गए। जहां मुख्य सडक़ पर जाम लगाते हुए सडक़ पर बैठ गए और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
रात्रि को करीब आधे घंटे तक विरोध जताने पर स्थानीय पुलिस एएसआई नंद ङ्क्षसह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जता रहे पार्षद पति साहूकार मेघवाल, पार्षद विनोद मेघवाल आदि से बात कर समझाइश की गई। साथ ही विरोध जता रही वार्ड की महिलाओं से समझाइस कर अपनी समस्या बताने के लिए दिन में कार्यालय समय पर नगरपालिका आकर अधिकारियों को अवगत करवाने के लिए समझाया गया।

एएसआई की समझाइश पर विरोध जता रहे लोगों में दूसरे दिन सुबह पालिका कार्यालय आकर समस्या बताने पर सहमति बनी। पार्षद शिमला बाई ने बताया कि वार्ड में पक्की सडक़ व सीसी रोड नही होने से बच्चों, महिलाओं सहित आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अवगत कराया जाने के बावजूद समाधान नही हो रहा है। उधर, रात को वार्डवासियों के विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और सुबह से वार्ड के मुख्य आम रास्ते में ग्रेवल डलवाया गया।