
रात के अंधेरे में घुसे और ले गए बीस हजार की नकदी व सामान
रात के अंधेरे में घुसे और ले गए बीस हजार की नकदी व सामान
बांसी. दुगारी गांव के मुख्य बाजार में स्थित चार दुकानों के ताले तोडक़र शुक्रवार रात को चोर नकदी व सामान चुरा ले गए। दुकानदार कमल पंसारी ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर गया था। शनिवार सुबह दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। पास की दो अन्य दुकानों के भी ताले टूटे हुए थे। उसने अन्य दुकानदारों को इसकी सूचना दी। सभी दुकानदार मौक पर पहुंचे तो दुकानों में नकदी व सामान गायब थे। दुकानदारों ने बताया कि चोर दो किराने व फैंसी आइटम की दुकान से बीस हजार की नकदी व सामान चुराकर ले गए। वहीं मोबाइल की एक दुकान से एक एलईडी, डाटा केबल, मोबाइल सेट, ईयर फोन चोरी हो गए। दुकानदारों ने नैनवां पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की।
Published on:
07 Jul 2019 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
