24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ACB Action: बूंदी में किसानों से बिजली कनेक्शन के बदले मांगे 40 हजार रुपए, ACB ने टेक्नीशियन और दलाल को किया गिरफ्तार

ACB Action in Bundi: मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी तकनीशियन-द्वितीय पवन कुमार गौतम को भी टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 1 Dec 2024, 2:47 PM IST

बूंदी।एसीबी ने शनिवार को बूंदी में कार्रवाई करते हुए विद्युत निगम के टेक्नीशियन-द्वितीय पवन कुमार गौतम व दलाल ठेकेदार हरिनारायण पांचाल को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों ने कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ.रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कोटा की देहात इकाई को शिकायत दी थी कि मां के नाम की कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में आरोपी ठेकेदार हरिनारायण पांचाल सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के नाम पर 40 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत की अगुवाई में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया।

इसके बाद पुलिस निरीक्षक राजपाल सिंह द्वारा ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार हरिनारायण को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी तकनीशियन-द्वितीय पवन कुमार गौतम को भी टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने रेप-मर्डर का शक जताया, कमरे से मिले युवक के जूते और शराब की बोतलें