
उदयपुर। अंबामाता क्षेत्र में पिछले छह माह से किराये के मकान में रह रही युवती का शनिवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ। परिजनों और प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि युवती का दुष्कर्म कर हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एफएसएल टीम ने युवती के कमरे में साक्ष्य एकत्र किए। वहां शराब की बोतल, जली हुई सिगरेट के टुकड़े एवं पुरुष के जूते मिले। रविवार को मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र निवासी एक युवती गत छह माह से अंबामाता क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार को कमरे में युवती का शव फंदे से लटका मिला था। परिवारजन एवं समाज का प्रतिनिधि मण्डल शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें मौत में शंका है।
मृतका के सिर पर गहरी चोट है और उसका गला दबाया हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि युवती के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म कर हत्या की और फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया। एसपी के निर्देश पर एफएसएल टीम मौके पर गई तो शराब की बोतल, जली सिगरेट और एक जूता मिला। इस पर रविवार को मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।
Updated on:
1 Dec 2024, 12:08 PM IST
Published on:
1 Dec 2024, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.