4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बेकाबू कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

राजस्थान के बूंदी में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। ऐसे में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनर का इस्तेमाल करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
congress_protest_in_bundi.jpg

Congress protest in Bundi : राजस्थान के बूंदी में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। ऐसे में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक चुन्नीलाल बैरवा सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। तीन-चार पुलिस वैन में भरकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया।

दरअसल, हिंडोली विधायक अशोक चांदना की अगुवाई में आज जिला मुख्यालय पर खेती बचाओ किसान बचाओ आंदोलन के तहत कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन किया। आजाद पार्क से कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने दो जगह बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता बेकाबू हो गए है और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गए और कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पानी की बौछार करके प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कैनन वाटर की बौछार होते हुए कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए।

इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता कुछ देर के लिए वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक चांदना जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। इस दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक चुन्नीलाल बैरवा सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। जिन्हें तीन-चार पुलिस वैन में भरकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया।

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी प्रकार की स्थिति से निबटने के लिए पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस की ओर से अहिंसा सर्किल पर ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेटस भी लगाए है। जगह-जगह पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखे थे। प्रदर्शन को लेकर दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस उपाधीक्षक, आठ सीआई एवं 15 सब इंस्पेक्टर के अलावा आरएसी की दो कम्पनियां तैनात की गई है। वहीं आस-पास के थानों को जाप्ता भी बुलाया गया है।