
रोजगार शिविर में आए थे नौकरी के लिए, मायूस लौटे बेरोजगार
रोजगार शिविर में आए थे नौकरी के लिए, मायूस लौटे बेरोजगार
-रोजगार अधिकारी के समक्ष जताई नाराजगी
बूंदी. शहर के हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान में शुक्रवार को आयोजित रोजगार शिविर में उस वक्त रोजगार के लिए आए बेरोजगार युवाओं व उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जब उन्हें कोर्स कराने की जानकारी मिली। इस पर बेरोजगार युवा भडक़ उठे। उन्होंने रोजगार अधिकारी के समक्ष पहुंचकर गहरी नाराजगी जाहिर की। बाद में सभी बेरोजगार युवा कलक्टे्रट पहुंचे। जहां जिला कलक्टर को रोजगार देने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत की। बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाया कि शिविर में रोजगार दिए जाने की बात थी। शिविर में पता चला कि किसी को कोई रोजगार नहीं दिया जा रहा तो यहां आए हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। युवक प्रमोद सैनी, रवि शर्मा, मुस्कान व चंद्रप्रकाश ने बताया की भविष्य में ऐसे शिविर आयोजित नहीं किए जाने चाहिए जिससे किसी बेरोजगार के साथ खिलवाड़ नहीं हो।
Published on:
28 Jun 2019 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
