जजावर. जजावर ग्राम पंचायत में पिछले दिनों हुए चुनाव में जीतने पर सरपंच रामप्रकाश धाकड़ पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रविवार को बरवाड़ा की चौथमाता के दर्शन के लिए के लिए दो दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए।। ग्रामीण सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास स्थित में झैठाल माताजी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर झैठाल माता की पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित सरपंच रामप्रकाश धाकड़ का साफ ा बांधकर अभिनन्दन किया गया। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्री डीजे के साथ भजनों पर नृत्य पर करते चल रहे थे। इस दौरान पदयात्रा में माता के जयकारे गूंजायमान होते रहे। पदयात्रा रविवार को टोंक जिले के उनियारा कस्बे में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद सोमवार को बरवाड़ा पहुंचेगी।