12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश से बूंदी में बड़ा हादसा, मकान ढहने से 7 लोग की मौत, शव बाहर निकाले

बूंदी के केशवरायपाटन कस्बे में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात लोग दब गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
seven dead Wall Collapse in bundi

बूंदी। मानसून भारी बारिश के कहर से अब हाड़ौती अंचल में बाढ़ के हालात हो गए है। पिछले चार-पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई गांव टापू बन गए हैं। वहीं बूंदी के केशवरायपाटन कस्बे में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात लोग दब गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मलबे में दबे सभी सात लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए। फिलहाल मौके पर जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, वृताअधिकारी व स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है। हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ओम बिड़ला ने दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से लगातार हो बारिश से बूंदी जिले में हालात खराब होते जा रहे है। चंबल नदी के किनारे केशवरायपाटन कस्बे में टीले के नीचे बसे दो परिवार के मकानों पर ऊपर से मिट्टी व जर्जर दीवार गिरने से हादसा हो गया। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। हादसा देर रात हुआ है। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। सूचना पर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबे में छह लोगों के शव बाहर निकाल लिया गया है। जबकि अभी एक जना मलबे में दबा है। कस्बे में हो रही तेज बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान में परेशानी हो रही है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने जताया दुख
केशवरायपाटन में हुए हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है। बिरला ने ट्वीट कर कहा कि संसदीय क्षेत्र के बूंदी जिले के केशवरायपाटन क्षेत्र में मकान धंसने से हुई जनहानि की सूचना हृदय विदारक है। मैं दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। दुर्घटना में घायल व मलबे में दबे लोगों की कुशलता की कामना है।