बूंदी। मानसून की पहली तेज बारिश ने सोमवार को
गर्मी से राहत दी। बूंदी में दोपहर बाद करीब दो घंटे तक बारिश हुई। सड़कों पर पानी
ही पानी होने के बाद लोगों ने बरसात का जमकर आनंद लिया।
दोपहर ढाई बजे जैसे
ही बारिश शुरू हुई लोग घरों से बाहर आ गए। युवाओं की टोलियां दुपहिया वाहनों पर
बारिश के बीच शहर की सड़कों से हो-हल्ला करते हुए गुजरी। यहां लोगों को तेज गर्मी
के कारण कई दिनों से बारिश का इंतजार था। शाम साढ़े चार बजे थमी बारिश के बाद कई
जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर के नागदी बाजार में करीब तीन फीट पानी जमा हो
गया। यहां दुपहिया वाहन बहने लगे थे। यही हाल लंकागेट व खोजागेट रोड के रहे। बारिश
के बाद सड़क पर कई फीट पानी जमा हो गया। बूंदी शहर में सुबह से ही तेज गर्मी का आलम
बना हुआ था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और हवाओं के साथ 35 मिलीमीटर बारिश हुई।
गड्ढों ने निकाला दम
पहली तेज बरसात के बाद शहर के गड्ढों में भरे पानी ने
लोगों को परेशानी में डाल दिया। आजाद पार्क के पास हुए गड्ढों में कई दुपहिया वाहन
चालक गिरकर चोटिल हो गए। यही हाल सूर्यमल्ल्ल मिश्रण चौराहे से एक खंभे की छतरी तक
के रहे। बायपास सड़क पर तो बारिश के बाद निकलना ही मुश्किल हो गया। बड़े वाहनों के
साथ उछटते कीचड़ ने कई लोगों को सना दिया।
केशवरायपाटन-लाखेरी
तर
केशवरायपाटन. उपखंड में सोमवार को झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से
राहत मिली। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए थे। शाम चार बजे केशवरायपाटन में दस मिनट
तक तेज बारिश हुई। सहकारी चीनी मिल चौराहा, से लेकर अरनेठा तक बारिश होने से मौसम
ठंडा हो गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम को तेज अंधड़ आने से अण्दपुरा
गांव में कई लोगों के घरों के चद्दर उड़ गए।
मेगा स्टेट हाइवे के किनारे आधा
दर्जन पेड़ गिर गए। मौसम बिगड़ने के बाद केशवरायपाटन की विद्युत व्यवस्था प्रभावित
हो गई। यहां दिनभर में चार घंटे से अधिक बिजली बंद रही।
लाखेरी. कस्बे में
बरसात से वातावरण में ठण्डक व्याप्त हो गई। सुबह से तेज धूप निकलने व हवाओं की गति
मंद होने से उमस बनी हुई थी। शाम को अचानक आसमान में घनघोर घटा जम गई और हवाओं का
दौर शुरू हो गया। करीब आधा घंटे तक हवाओं के साथ बरसात हुई।
नैनवां. देई. कस्बों
सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में भी सोमवार को बारिश हुई। शाम साढे चार बजे शुरू
हुई बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। सड़को पर पानी बह निकला। बारिश के बाद भी
आसमान में काली घटाएं छाई रही।
जमीतपुरा. यहां रविवार रात को बारिश होने से उमस
हुई। गर्मी के साथ विद्युत वॉल्टेज कम आने पर घरों में पंखे कूलर व पानी की मोटरें
नहीं चली। जिससे लोग परेशान रहे।