14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को फिर आया अंधड़, एक दर्जन से अधिक मकानों के टिन छप्पर उड़े, कई गांवों में बिजली गुल

शहर सहित क्षेत्र में मौसम में बदलाव होने और तेज अंधड़ के साथ चली हवाओ से जनजीवन प्रभावित रहा।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 28, 2025

रात को फिर आया अंधड़, एक दर्जन से अधिक मकानों के टिन छप्पर उड़े, कई गांवों में बिजली गुल

कापरेन. कोडक्या गांव में उखड़ कर पड़े टिन चद्दर।

कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में मौसम में बदलाव होने और तेज अंधड़ के साथ चली हवाओ से जनजीवन प्रभावित रहा। चरडाना गांव में अंधड़ के दौरान पक्की दीवार गिरने से एक जना घायल हो गया। ग्रामीण भगवान पांचाल ने बताया कि अंधड़ के दौरान कुछ लोग जगन्नाथ मीणा की दीवार के सहारे बैठे हुए थे। अंधड़ आने पर तुरंत भागे लेकिन भंवर लाल मीणा चपेट में आ गया। जिससे पैर में चोट लग गई। अंधड़ के दौरान विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से क्षेत्र के कई गांवो में रातभर बिजली गुल रही। वही कई लोगो के मकानों से टिन छप्पर उड़ गए। विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से बिजली की आवाजाही लगी रही।

वही देर रात्रि को 12 बजे करीब आए तेज अंधड़ के बाद नगर पालिका क्षेत्र के ठीमली, रोटेदा ग्राम पंचायत के देवली, ढ़ीकोली, चरडाना ग्राम पंचायत के चरडाना, अरडाना, आजन्दा के खेड़ली बंधा, बोयाखेड़ा आदि कई गांवो में रातभर बिजली गुल रही। नृसिंह गौशाला में लगे सौरऊर्जा की लाइट के पोल उखड़ कर टूट गए। सौर प्लेट टूट गई। कोडक्या गांव में चंद्रभान गुर्जर के छप्पर से साठ लोहे के चद्दर उखड़ कर उड़ गए, भंवर सिंह के मकान की पक्की दीवार ढह गई और दस सीमेंट के चद्दर टूट गए। नंदलाल बैरवा के मकान में सीमेंट के 25 चद्दर टूट गए। अंधड़ आने से जगन्नाथ मीणा की चालीस फिट पक्की दीवार ढह गई। सीमेंट के दो दर्जन चद्दर टूट गए। बाबुलाल मीणा के मकान का सरिया उड़कर चद्दरों पर गिरने से चद्दर टूट गए। छोटू लाल मीणा, महेश शर्मा, मुकेश बैरवा, प्रभुलाल मीणा के मकानों से चद्दर उड़ने के टूट गए। ग्रामीणों ने सर्वे करवाकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

नृसिंह गोशाला में सौर ऊर्जा प्लेट, पोल टूटे
रात्रि को तेज अंधड़ आने से शहर की नृसिंह गौशाला में दो माह पहले ही लगाए गए सौर ऊर्जा की लाइट व पोल टूटने से बिजली बन्द हो गई। गौशाला सदस्य सत्येंद्र चौरसिया ने बताया कि नगरपालिका के सहयोग से रोशनी के लिए गौशाला में दो सौरऊर्जा की लाइट लगाई गई थी। अंधड़ के दौरान पोल टूट कर गिरने से सोर प्लेट टूट गई। बड़ा हादसा टल गया।