2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी के हायर सैकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित..

डीईओ को निरीक्षण में मिली थी कई खामियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:14 PM IST

Suspended Principal of Higher Secondary School of Bundi

बूंदी के हायर सैकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित..

बूंदी. बूंदी के हायर सैकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्य को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर रहेगा।

शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच विचाराधीन होने के कारण राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निदेशक नथमल डिडेल ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

गौरतलब है कि बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर, एडीपीसी सतीश जोशी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश राठौर ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई खामियां मिली। प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा विद्यालय से नदारद थी।


नि:शुल्क किताबों का वितरण नहीं किया गया। न ही अध्यापकों व प्रधानाचार्य ने दैनन्दनी का संधारण किया हुआ था। कैशबुक में भी अनियमितता पाई गई। इसे शिक्षा निदेशक ने गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित कर दिया।