20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान परशुराम के जयकारे से गूंजा शहर, एकजुटता का दिया संदेश

सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 30, 2025

भगवान परशुराम के जयकारे से गूंजा शहर, एकजुटता का दिया संदेश

बूंदी में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

बूंदी. सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। वाहन रैली एवं शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर तीन बजे मंशापूर्ण गणेश मंदिर बालचंद पाड़ा बूंदी से हुआ। इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारे गुंजायमान रहे। गढ़ की पड़स नाहर का चोहट्टा से महिलाओं की कलश यात्रा शोभायात्रा में समिलित हुई। वाहन रैली दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों से सुसज्जित आगे चल रही थी।

केसरिया ध्वज पताकाएं लिए युवा जिला अध्यक्ष विकास सनाढय एवं वाहन रैली प्रभारी पीयूष शर्मा के नेतृत्व में परशुराम भगवान के जयकारे लगाते हुए हाथों में परसा लेकर चल रहे थे। वाहन रैली एवं शोभा यात्रा मंशापूर्ण गणेश मंदिर, सदर बाजार, चौमुखा बाजार इंदिरा मार्केट कोटा रोड शहर के मुय मार्गो से होती हुई आजाद पार्क भूरा गणेश मंदिर परशुराम चौराहा बूंदी में संपन्न हुई। वाहन रैली एवं शोभायात्रा का अनेक संगठनों द्वारा भगवान परशुराम की महा आरती कर पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर शोभा यात्रा का अभिनंदन किया गया। परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम की 101 दीपकों से महाआरती की गई। भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। परशुराम वाटिका में मंच पर अतिथियों द्वारा भामाशाहों का समान किया गया एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का समान किया गया।

कापरेन. शहर के रघुनाथ मन्दिर परिसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में परशुराम प्रकाट्य महोत्सव मनाया गया। सत्यनारायण शर्मा, संजय तिवाड़ी, तेजनारायण दुबे आदि ने सबोधित करते हुए कहा कि हम अपने संस्कारो और संस्कृति को बनाये रखे। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद, माता पिता की सेवा, गौवंश का पालन और सात्विक कर्मो पर जोर दिया। बच्चों को घर से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो आगे चलकर समाज और देश हित में कार्य होगा। कार्यक्रम में समाज बंधुओ ने एकजुट रहने और धर्म और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपने दायित्वों को निर्वाह करने का आव्हान किया।कार्यक्रम में मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज ट्रस्ट गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कापरेन अध्यक्ष राजेश गौतम, डॉ. राजेश व्यास, हेमंत पंचोली, सूर्य प्रकाश गौतम, सुरेंद्र व्यास, जसवंत शर्मा, महेश गौतम, नरोत्तम गौतम, सूर्य प्रकाश गौतम, हरि मोहन श्रृंगी, श्याम बिहारी दुबे, रिंकू व्यास आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।

इंद्रगढ़. शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज द्वारा चंद्र बिहारी जी गोशाला में गायों का पूजन किया गया एवं गायों को हरा चारा डाला गया। ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा व समान समारोह आयोजित होगा। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजेश पालीवाल, हेमराज गौतम, सोनू दीक्षित, गणेश गौतम आदि मौजूद रहे।