6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक ने लहूलुहान कर दिया बच्चों को देखिए कैसे हुआ हादसा

स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Jan 2018, 10:08 PM IST

The driver scared the children see how the incident happened

The driver scared the children see how the incident happened


बूंदी. बूंदी-चित्तौड़ मार्ग पर गुढ़ानाथावतान के निकट खुनेटिया की रपट पर मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में सवार आधा दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर घायल हो गए।बस पलटने के बाद फंसे बच्चे चीख उठे। इधर, घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोग दौड़े और बच्चों को बस से बाहर निकाला। आधा दर्जन गंभीर घायल बच्चों को बूंदी लेकर पहुंचे और एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

सूचना पर बूंदी के अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) नरेश मालव, उपअधीक्षक समदर ङ्क्षसह सहित स्कूल के प्रबंधक भी अस्पताल पहुंच गए।बस बूंदी के सेंटपोल स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही थी। बस में करीब १३ बच्चे सवार थे। सदर थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावक हरजिन्दर सिंह की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर लिया। बस को जब्त कर लिया।


यह हुए घायल
बस में सवार गोविंदपुरा निवासी आकाश दीप सिंह (१२) के सिर व नाक व दाहिने हाथ पर गंभीर चोट लगी। छात्रा मिथलेश (१३), जसप्रीत सिंह (१४) के सिर व खुनेटिया निवासी छात्रा लवप्रीत (१३) के होठ पर चोट आई। खुनेटिया निवासी मनरूप सिंह (७) व गुढानाथावतान निवासी अमरवीर सिंह (५) को गहरी चोट लगी।इन्हें चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।


घबरा गए परिजन
बस के पलटने की सूचना पर बच्चों के परिजन घबरा गए। वे तत्काल बच्चों की संभाल लेने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बच्चों को संभाला और बूंदी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।इस दौरान बच्चों का हाल देख कई परिजनों की आंखें छलक पड़ी। वे भगवान से बच्चों के ठीक होने की प्रार्थना करते रहे।


जताई नाराजगी
निजी बस चालक की लापरवाही व स्कूल प्रशासन की अनदेखी पर परिजनों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया, इस कारण हादसा हुआ। बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बस खटारा हो चुकी थी। इधर, कांग्रेस प्रदेश सचिव भरत शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।