19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : इंद्रगढ़ में रोप वे का भूमि पूजन 23 को होगा

क्षेत्र के श्री बीजासन माता मंदिर पर राज्य सरकार की ओर से प्रथम बजट घोषणा में रोपवे की घोषणा की थी।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 19, 2026

Bundi : इंद्रगढ़ में रोप वे का भूमि पूजन 23 को होगा

इंद्रगढ़. श्री बीजासन माता मंदिर

इंद्रगढ़. क्षेत्र के श्री बीजासन माता मंदिर पर राज्य सरकार की ओर से प्रथम बजट घोषणा में रोपवे की घोषणा की थी। मंदिर पर रोपवे का काम शुरू नहीं होने से नवरात्रि में देश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य सरकार ने बजट घोषणा में 18 करोड रुपए की लागत से रोप वे बनाने की घोषणा की थी, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी कार्य धरातल पर नहीं आ पाया, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं को देखते हुए राजस्थान पत्रिका ने रोपवे के मामले को प्रमुखता से लिया और 26 सितंबर, 13 दिसंबर 2025 व एक जनवरी 2026 को राजस्थान पत्रिका के अंक में प्रकाशित किया। लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद कार्य ने गति पकड़ी और अब 23 फरवरी को रोपवे का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि भूमि पूजन के बाद माताजी मंदिर परिसर में समारोह का आयोजन होगा, जिसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंदन कहार ने बुधवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

700 सीढ़ियां चढकर दर्शन के लिए जाते हैं श्रद्धालु
क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बीजासन माता मंदिर पर प्रदेश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर स्थित बीजासन माता दर्शन के लिए करीब 700 सीढिय़ां चढकर जाना पड़ता है। मंदिर की खड़ी चढ़ाई होने से बुजुर्ग, बीमार लोग माता के दर्शन नहीं कर पाते हैं। रोपवे बनने के बाद बुजुर्ग व बीमार लोगों को पहाड़ी पर स्थित बीजासन माता के दर्शन की राह आसान होगी।

रोपवे को कार्य को लेकर प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। करीब 18 से 19 करोड रुपए की लागत से रोपवे तैयार होगा। वन विभाग से एनओसी मिल चुकी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से परमिशन मिलने के बाद रोपवे का भूमि पूजन कार्य होगा। रोपवे का कार्य शुरू होने के बाद 3 साल में रोपवे पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
कैलाश खंडेलवाल, संवेदक रोपवे

केंद्रीय सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय गांधीनगर से एफसीए सशर्त परमिशन दी गई है।
जितेंद्र सिंह वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी वन विभाग इंद्रगढ़

बीजासन माता मंदिर पर रोपवे का भूमि पूजन 23 फरवरी को होगा। राज्य सरकार की ओर से 3 साल में रोपवे का कार्य पूरा करना है, लेकिन ठेकेदार द्वारा 2 साल में रोपवे का कार्य पूरा कर रोपवे को शुरू कर दिया जाएगा।
हरीश योगी, अध्यक्ष बीजासन माता कल्याण एवं विकास समिति माताजी इंद्रगढ़