18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : जिले का पहला आधुनिक मिनी सचिवालय बनकर तैयार

कस्बे में उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास साढ़े आठ करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय बनकर तैयार है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 18, 2026

Bundi : जिले का पहला आधुनिक मिनी सचिवालय बनकर तैयार

हिण्डोली. कस्बे में मिनी सचिवालय बनकर तैयार।

हिण्डोली. कस्बे में उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास साढ़े आठ करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय बनकर तैयार है। निर्माण विभाग के अधिकारी जल्द ही इसे हैण्ड ओवर करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

जानकारी अनुसार कांग्रेस सरकार में उपखंड अधिकारी कार्यालय के निकट साढ़े आठ करोड रुपए की लागत मिनी सचिवालय स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण कार्य करीब 4 वर्ष बाद पूर्ण हो गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन मंजिला सचिवालय में 70 कक्ष बने हुए हैं, जिसमें उपखंड मुख्यालय के सभी कार्यालय संचालित होने हैं। सूत्रों ने बताया कि मिनी सचिवालय का सिविल कार्य पूर्ण हो गया है।

संवेदक ने हैंड ओवर के लिए लिखकर दे दिया है। जब भी अधिकारी कहेंगे सचिवालय सौंप दिया जाएगा। सहायक अभियंता लोकेश नागर ने बताया कि सचिवालय में बिजली फिटिंग भी कंप्लीट है। उसे पंखे व ट्यूबलाइट लगानी है, जिसका कार्य भी अंतिम चरण में है।

एक ही छत के नीचे चलेंगे सरकारी कार्यालय
हिण्डोली उपखंड मुख्यालय पर तीन मंजिला मिनी सचिवालय का निर्माण हो गया है।यहां पर 70 से अधिक कक्ष सुसज्जित है। मिनी सचिवालय में निर्माण विभाग को छोडक़र सभी विभागों के कार्यालय संचालित होंगे एवं अधिकारी कर्मचारी काम करेंगे। मिनी सचिवालय संचालित के पीछे सरकार की मंशा है कि एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय संचालित होने से लोगों को लाभ मिले सरकारी काम के लिए आए लोगों को दूर नहीं जाना पड़े एवं एक स्थान पर सभी अधिकारी मिल जाए ताकि उनके काम में आसानी हो।

मिनी सचिवालय भवन बनकर तैयार है। संवेदक द्वारा विभाग को लिखकर दे दिया है, अधिकारी तैयार है तो सचिवालय को जल्दी संभला दिया जाएगा।
हरिराम मीणा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग नैनवां।