18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रील वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत: 1 लाख की सुपारी और चाकू से गोदकर हत्या; अब हत्यारे अरमान के घर पर चला ‘पीला पंजा’।

Sonu Hada Bundi Murder Case: इस खौफनाक हत्या के बाद से ही इलाके में भारी आक्रोश था, जिसके बाद अब प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्ति पर 'पीला पंजा' चलाकर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है।

2 min read
Google source verification

आरोपियों को कुछ समय पहले पकड़ा गया था, अब हुआ बुलडोजर एक्शन, फोटो

Rajasthan Police Bulldozer Action: राजस्थान में अपराधियों के खिलाफ भजनलाल सरकार का 'बुलडोजर अभियान' पूरी रफ्तार में है। बूंदी जिले के चर्चित सोनू सिंह हाड़ा हत्याकांड में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरमान मोहम्मद के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस खौफनाक हत्या के बाद से ही इलाके में भारी आक्रोश था, जिसके बाद अब प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्ति पर 'पीला पंजा' चलाकर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है।

प्रेम-प्रसंग और ₹1 लाख की सुपारी: क्या था पूरा मामला?

यह पूरी कहानी अवैध संबंधों और रंजिश की है। पुलिस जांच में सामने आया था कि बुधपुरा निवासी अरमान मोहम्मद का मृतक सोनू सिंह की पत्नी के साथ पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू को जब इसकी भनक लगी तो उसने अरमान का कड़ा विरोध किया और आरोपी से विवाद भी हुआ। इसी रंजिश के चलते अरमान ने सोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अरमान ने कोटा के अपने तीन दोस्तों (आकाश उर्फ गोल्डी, आशीष और अनिल मीणा) को सोनू की हत्या के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी दी। एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये दिए गए थे। 4 अगस्त को साजिश के तहत सोनू को सुनसान जगह पर ले जाकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का हंटर

कोटा रेंज आईजी के निर्देश पर बुधवार को भारी पुलिस जाप्ते के साथ प्रशासनिक टीम बुधपुरा पहुंची। उपखण्ड अधिकारी और डीएसपी की मौजूदगी में अरमान मोहम्मद द्वारा सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध मकान (किलेनुमा निर्माण) को ध्वस्त कर दिया गया। जब बुलडोजर चला, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। बता दें कि सोनू की हत्या के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन किया था और आरोपी के घर पर कार्रवाई की मांग की थी।

रील्स का शौक और उजड़ता परिवार

मृतक सोनू सिंह और उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों अक्सर डांस वीडियो और रील्स बनाकर शेयर करते थे। सोनू की पत्नी के अच्छे-खासे फॉलोअर्स भी थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि सोशल मीडिया की इस चमक-धमक के पीछे एक खौफनाक साजिश रची जा रही है। सोनू की मौत के बाद उसकी 3 साल की मासूम बेटी हितिक्षा के सिर से पिता का साया उठ गया है।

पुलिस की विशेष टीम ने किया था खुलासा

एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान सहित चारों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जो फिलहाल जेल में हैं।