18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : हिण्डोली में नवनिर्मित पुस्तकालय भवन पर ताला

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में पीएम उषा योजनान्तर्गत करोड़ों रुपए की लागत से तैयार पुस्तकालय भवन 9 माह से संचालित नहीं होने से धूल फांक रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 18, 2026

Bundi : हिण्डोली में नवनिर्मित पुस्तकालय भवन पर ताला

हिण्डोली. महाविद्यालय परिसर में बना नवनिर्मित पुस्तकालय भवन।

हिण्डोली. कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में पीएम उषा योजनान्तर्गत करोड़ों रुपए की लागत से तैयार पुस्तकालय भवन 9 माह से संचालित नहीं होने से धूल फांक रहा है। यहां पर पुस्तकालय के लिए किताबें उपलब्ध नहीं होने से छात्रों को उसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार 4 करोड रुपए की लागत से तैयार पुस्तकालय भवन, जिसमें पुस्तकें सहित भवन में फर्नीचर व अन्य संसाधन पर खर्च होने हैं। यह भवन संवेदक द्वारा मई 2025 में ही कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा पुस्तकालय के लिए पुस्तकें, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं नहीं जुटाने से ताला लगा हुआ है।

यह मिलेगी कालेज के छात्रों को सुविधा
कॉलेज प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों की माने तो यहां पर लाइब्रेरी कक्ष, जिसमें छात्रों के लिए पुस्तक होगी। दो स्टडी हॉल बनाए गए हैं, जिसमें फर्नीचर लगाया जाएगा, जहां पर छात्र पढाई कर सकेंगे। इसके लिए अन्य कक्ष भी संचालित होंगे, लेकिन प्रशासन द्वारा पुस्तकों की खरीद की प्रक्रिया धीमी गति से करने के कारण पुस्तकालय भवन संचालित होने में काफी समय लगने की संभावना है।

विभाग से कॉलेज प्रशासन ने भवन हैंड ओवर कर लिया है। पुस्तकालय में पुस्तकें खरीद की प्रक्रिया जारी है, जिसमें समय लगने की संभावना है।
सीमा चौधरी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हिण्डोली।