7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीर रस से युवाओं में भरा जोश, हास्य रचनाओं से गुदगुदाया

कजली तीज महोत्सव-2025 के मेला मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 28, 2025

वीर रस से युवाओं में भरा जोश, हास्य रचनाओं से गुदगुदाया

बूंदी. कुम्भा स्टेडियम तीज मेला मंच पर आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि व मंचासीन कवि।

बूंदी. कजली तीज महोत्सव-2025 के मेला मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा सरस डेयरी अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़,किसान मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, बूंदी सर्राफा संस्थान अध्यक्ष मोजी नुवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मेहता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सभी अतिथियों का माला,शॉल व साफा बंधवाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजकुमार दाधीच ने किया।

कवि सम्मेलन में योगिता चौहान ने इस धरती से उस अम्बर तक घर-घर अलख जगानी है जान हथेली पर रखकर के हमको गाय बचानी है,पार्थ नवीन प्रतापगढ़ ने यूपी. के अन्दर क्या है यू.पी. के अंदर बाहर क्या, मारुति नंदन जयपुर ने जिन्ना की यादों पर हमने चक्र सुदर्शन चला दिया चीनी ड्रोन मिसाइल को ब्रहमोस चला कर गिरा दिया,अशोक चारण जयपुर ने खुद को रब का बंदा कहते तुमका आई शर्म नहीं,राम भदावर इटावा ने यदि राजस्थान नहीं होता तो गौरव गान नहीं होता, रामावतार नागर दिल्ली ने स्वामी भक्ति का चेतक पर पड़ा ऐसा खुमार था, चेतक पर राणा नहीं, राणा पर चेतक सवार था, राधिका मित्तल ने तमन्ना है यहि दिल की तेरा दिदार हो जाए सुनाई।