10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

चीनी मिल गोदाम में चोरी के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

खिडक़ी तोड़ कर चुरा ले गए सामान

Google source verification



केशवरायपाटन. सहकारी चीनी मिल के गोदाम से मंगलवार रात को चोर खिडक़ी तोडकऱ सामान चुराकर कर ले गए, पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मिल बंद होने के बाद मिल कार्यालय के पीछे बने गोदाम में मिल की मशीनरी, पंखे व अन्य कीमती लोहे सामान रखे हुए हैं। मिल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिल प्रशासन चोरी गए सामान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोर पंखे निकाल कर ले गए हैं। चोर गोदाम की खिडक़ी के लोहे के सरिए निकाल कर अंदर घुस गए। गोदाम में रखे पंखे व अन्य सामान निकाल कर फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट पर जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।