15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर वीर जवानों के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली

शहर में भाजपा द्वारा गुरुवार शाम को सेना के ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर वीर जवानों के सम्मान व स्वाभिमान में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की सफलता पर तिरंगा रैली निकाली।

2 min read
Google source verification
ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर वीर जवानों के सम्मान निकाली तिरंगा रैली

नैनवां. सेना के ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर शहर में तिरंगा रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

नैनवां. शहर में भाजपा द्वारा गुरुवार शाम को सेना के ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर वीर जवानों के सम्मान व स्वाभिमान में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की सफलता पर तिरंगा रैली निकाली। रैली रवाना होने से पहले नगरपालिका कार्यालय परिसर में सभा हुई। सभा को कोटा व बूंदी से आए भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। रैली में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे तो रैली के आगे चल रहे डीजे पर राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजते रहे।मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नैनवां शहर व ग्रामीण मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में निकाली रैली नगर पालिका प्रांगण से रवाना होकर देईपोल चुंगी नाका, अंबेडकर सर्किल, लोहड़ी चौहटी से मुख्य बाजार, चारभुजा मंदिर, गढपोल दरवाजा, कनकसागर तालाब की पाल होकर भगत सिंह सर्किल रैली पहुंची। जहां पर रैली का समापन हुआ। रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी बिल्या, हेमराज नागर, नैनवां मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा, तिरंगा यात्रा ङ्क्षहडोली विधानसभा के संयोजक सुरेंद्र नागर, जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह आशावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधाकृष्ण सैनी, हिण्डोली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी और फौजी भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लिए चल रहे थे।
देई. कस्बे में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल देई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा आईटी संयोजक महेश जांगिड ने बताया कि शाम पांच बजे कृषि उपज मंडी देई से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। जिसमें भाजपा मंडल कार्यकारिणी जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल होंगे।
खटकड़. कस्बे में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमे दर्जनों ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शाम पांच बजे बाद श्री चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने हाट चौक में एकत्रित हुए। जहां से हाथ में तिरंगा लहराते भारत माता की जय और भारतीय सेना ङ्क्षजदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के जयघोष के साथ रवाना हुए। तिरंगा यात्रामुख्य बाजार से होते हुए वनपाल नाका तक पहुंची। वहां से वापसमुख्य बाजार से होते हुए नए बस स्टैंड के पास एक निजी रिसॉर्ट में राष्ट्रगान के बाद सम्पन्न हुई। इस दौरान
लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। इस दौरान सरपंच भवानी शंकर मीना, उपसरपंच दीपक गोस्वामी, भाजपा खटकड़ मंडल अध्यक्ष अजेता ग्राम पंचायत सरपंच कन्हैया लाल मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र डोई, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य डॉ. सत्यनारायण गौतम सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण सम्मिलित थे।