13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगा रैली निकाली,देशभक्ति नारों से गूंजे गांव-कस्बे

ऑपरेशन सिंदुर मिशन के तहत सोमवार शाम को महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली। रैली शाम सात बजे गोपेश्वर महादेव मंदिर के यहां से सैनिकों शौर्य वीरता के सम्मान में रवाना हुई। रैली

2 min read
Google source verification
तिरंगा रैली निकाली,देशभक्ति नारों से गूंजे गांव-कस्बे

कापरेन. शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।

नैनवां. ऑपरेशन सिंदुर मिशन के तहत सोमवार शाम को महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली। रैली शाम सात बजे गोपेश्वर महादेव मंदिर के यहां से सैनिकों शौर्य वीरता के सम्मान में रवाना हुई। रैली में पालिकाध्यक्ष सरिता नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा सैनी, कार्यक्रम की संयोजक , पूर्व जिला परिषद सदस्य माया नागर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदा जोशी, शशि जैन, कविता मीणा, आशा राठौर, राधा देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रही। रैली का समापन मेजर ध्यान सिंह स्टेडियम पर किया गया। रैली में वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे।

करवर. कस्बे में ऑपरेशन सिंदुर के सफल होने व वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कुण्डी घाट बालाजी मंदिर परिसर से शुरु हुई, जो होली का खूंट, केशव चौक, मुख्य बाजार होती हुई पंचायत भवन के समीप स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवा नारे लगाते चल रहे थे। इस बीच पूर्व फौजी मियाराम गुर्जर का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, नैनवां प्रधान पदम नागर, जिपस. कन्हैया लाल मीणा व शक्ति ङ्क्षसह आसावत, भाजपा नेता मुकेश , मदन गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, मंडल अध्यक्ष रेखराज मीणा, जरखोदा सरपंच महावीर नागर, उपसरपंच पंकज दाधीच, वार्डपंच नीरज नागर, खजूरी सरपंच रेशम बाई मीणा, मानी सरपंच संपत बाई, पंचायत समिति सदस्य सुनीता शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

कापरेन. ऑपरेशन सिंदुर में भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और अभूतपूर्व शौर्य की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष में शहर में मगलवार देर शाम को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहर के महक गार्डन पुलिस थाने के सामने मुख्य रोड से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग हाट चौराहा, बोरदा रोड चौराहा, अस्पताल चौराहा, शक्ति चौराहा शिव नगर होते हुए दीनदयाल पार्क पहुंची। जहां प्रबुद्धजनों ने सम्बोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम, ऑपरेशन ङ्क्षसदूर में भारत सेना की अदम्य साहस और कुशलता का बखान किया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की सजीव झांकी सजाई गई और भारत माता का स्वरूप बनी नन्ही बालिका हाथ में तिरंगा लेकर वाहन पर सवार रही। तिरंगा यात्रा शहर में गुजरी तो
बाजार देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हो गया और माहौल देशभक्ति का
हो गया। यात्रा में शामिल लोगों का सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं आमजनों ने पुष्पवर्षा कर, ठंडे जलपान, शर्बत आदि की व्यवस्था कर स्वागत अभिनंदन किया।