
नैनवां नगरपालिका कार्यालय
नैनवां. नैनवां नगरपालिका सीमा का विस्तार कर पांच किमी परिधि क्षेत्र में नगर निकाय नैनवां नगरपालिका मास्टर प्लान सीमा में स्थित दो ग्राम पंचायत मुख्यालयों सहित तीन ग्राम ग्राम पंचायतों के सात राजस्व गांव नैनवां नगरपालिका सीमा में शामिल होंगे। नगरपालिका सीमा में शामिल किए जाने गांवों में खानपुरा ग्राम पंचायत के खानपुरा व टोपा उर्फ नयागांव, रजलावता ग्राम पंचायत के रजलावता, रालड़ी, बड़ी पडाप व छोटी पडाप व फुलेता ग्राम पंचायत का दलेलपुरा गांव शामिल है। यह सभी गांव 22 फरवरी 2011 को नगर नियोजन विभाग ने नगर निकाय नैनवां के मास्टर प्लान में शामिल गए थे।
स्वायत शासन विभाग के निदेशक के पत्र पर नगरपालिका ने 20 नवम्बर 2024 को इन सात गांवों को नगरपालिका सीमा में शामिल करने के लिए जिला कलक्टर को प्रस्ताव भिजवाया था। इस प्रस्ताव के आधार पर स्वायत शासन विभाग के निदेशक कुमार पाल गौतम ने 8 जनवरी को इन गांवों को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नगरपालिका सीमा में शामिल किए जाने वाले गांवों की वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर खानपुरा की आबादी 2504, टोपा उर्फ नयागांव की आबादी 394, रजलावता की आबादी 1555, रालड़ी की आबादी 382, बड़ी पडाप की आबादी 950, छोटी पडाप की आबादी 675 व दलेलपुरा की आबादी 588 बताई गई है।
दो ग्राम पंचायत मुख्यालय होंगे समाप्त
दो ग्राम पंचायत मुख्यालयों सहित इन ग्राम पंचायतों के गांवों को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने से दोनों ग्राम पंचायत मुख्यालयों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। रजलावता ग्राम पंचायत में 6 गांव शामिल थे, जिनमे से चार गांवों रजलावता, रालड़ी, बड़ी पडाप व छोटी पडाप को नगरपालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने से पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पंचायत के शेष दो गांव बम्बूली व अरण्या अलग हो जाएंगे, जिनके लिए अलग ग्राम पंचायत बनानी होगी। इसी प्रकार खानपुरा ग्राम पंचायत में आठ गांव शामिल थे, जिनमें से खानपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय व टोपा उर्फ नयागांव को नगरीय सीमा में शामिल करने से इस पंचायत के शेष 6 गांव मानपुरा, बड़वा की देवरिया, आंव का खेड़ा, दियाली, कोरमा व चेनपुरिया अलग हो जाएंगे, जिनकी अलग ग्राम पंचायत बनानी होगी। फुलेता ग्राम पंचायत के दलेलपुरा गांव नगरीय सीमा शामिल करने से इस पंचायत में एक गांव कम हो जाएगा।
89 वर्ष बाद होगा विस्तार
नैनवां में नगरपालिका की स्थापना 89 वर्ष पहले 1936 में हुई थी। पहली बार नगरपालिका की सीमा का विस्तार होगा। नगरपालिका में अभी 25 वार्ड है। सात राजस्व गांवों को नगरीय सीमा में शामिल करने से 2011 की जनगणना के अनुसार सात हजार की आबादी बढ़ जाएगी, जिसको देखते हुए दस वार्डो की बढ़ोतरी के साथ वार्डो की संख्या 35 हो जाएगी।
पहले भेजा था प्रस्ताव
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मोतीशंकर नागर ने बताया कि नगर निकाय मास्टर प्लान में शामिल गांवों को शामिल करने के लिए पहले ही प्रस्ताव भेज रखा था। नगरपालिका के पुनर्गठन के तहत इन गांवों को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करना प्रक्रियाधीन है।
Published on:
23 Jan 2025 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
