12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : बिजली कटौती के विरोध में ग्रिड स्टेशन व थाने पर महिलाओं का फूटा रोष

गेण्डोली. कस्बे की बैरवा बस्ती में विगत दो तीन माह से वोल्टेज कम आने एवं बार बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर को बैरवा बस्ती की महिलाओं ने विद्युत सबस्टेशन एवं थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और समस्या से अवगत कराया।

Google source verification

गेण्डोली. कस्बे की बैरवा बस्ती में विगत दो तीन माह से वोल्टेज कम आने एवं बार बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर को बैरवा बस्ती की महिलाओं ने विद्युत सबस्टेशन एवं थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और समस्या से अवगत कराया।
बैरवा बस्ती निवासी मैना रावल, काली बैरवा, ममता बैरवा, संतरा बैरवा, हजारी बाई, माया बैरवा, संजना, गोरान बैरवा सहित करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं ने बताया कि बैरवा बस्ती के मोहल्ले में विद्युत कनेक्शन की क्षमता के अनुरूप ट्रांसफार्मर नहीं है। इसलिए वोल्टेज कम आते है, जिससे बिजली उपकरण काम नहीं कर पाते हैं, वहीं बार बार बिजली गुल होने से मोहल्ले लोगों को इस गर्मी एवं उमस में पूरी रात परेशान होना पड़ता है।

साथ ही बिजली आपूर्ति बार बंद होने से मोहल्ले की पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है। मोहल्ले के लोग बिजली सम्बंधी समस्या को लेकर सहायक अभियंता लाखेरी, विधायक, एवं जनप्रतिनिधियों को समस्या बता चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने परेशान महिलाएं सोमवार को एकजुट होकर पहले विद्युत सबस्टेशन पहुंची जहां उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे पुलिस थाने जा पहुंची और जहां उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा कि विद्युत विभाग द्वारा तीन दिन में समस्या का निराकरण नहीं किया तो गेण्डोली बस स्टैंड पर चक्काजाम किया जाएगा।

जहां हेड कांस्टेबल रामचरण नागर ने महिलाओं को की समझाइश की और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी से बात करके महिलाओं की उक्त समस्या से अवगत कराया।

वहीं लाखेरी स्थित विद्युत विभाग के सहायक अभियंता श्रीलाल जाटव ने कहा कि चार दिन के अंतराल में बैरवा बस्ती में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।