29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi Jackal Attack: जरख का आतंक, एक के बाद एक 5 लोगों पर किया हमला, 2 महिलाओं की हालत गंभीर, कोटा हॉस्पिटल में भर्ती

Bundi News: बूंदी जिले के डाबी क्षेत्र में जरख के हमलों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। बड़फू गांव के पास जरख ने एक के बाद एक 5 लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
2 min read
Google source verification
Bundi Jackal Attack

घायल महिला की फोटो: पत्रिका

Women Injured In Jackal Attack: बूंदी जिले के डाबी क्षेत्र में जरख (सियार) के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बड़फू गांव के पास सुबह जरख ने अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया और अन्य घायलों का उपचार डाबी अस्पताल में करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जरख को पकड़ने की मांग की है।

जरख ने अचानक किया हमला

जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के बड़फू गांव निवासी संतोष बाई पत्थर के स्टॉक पर काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों से निकले जरख ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में संतोष बाई के मुंह, होंठ और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर पास में पत्थर के स्टॉक पर काम कर रहा राहुल बंजारा मौके पर पहुंचा। उसने जरख को भगाने के लिए उस पर पत्थर फेंके लेकिन जरख ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में राहुल को हल्की चोटें आईं।

इसके बाद जरख वहां से भागा और रास्ते से गुजर रहे रविराज सिंह तथा रोहित सिंह पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि दोनों ने सतर्कता दिखाते हुए खुद का बचाव कर लिया और सुरक्षित निकल गए। कुछ दूरी पर खेत की ओर जा रही कमला बाई पर भी जरख ने हमला कर दिया। इस हमले में कमला बाई के सिर, जबड़े, दोनों हाथों और पैर में गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर कर दिया।

कमला बाई की आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे बाबूलाल सेन और कालूलाल भील मदद के लिए पहुंचे। दोनों महिलाओं को बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी जरख ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जरख वहां से जंगल की ओर भाग गया।

हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सभी घायलों को डाबी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल संतोष बाई और कमला बाई को बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया। एक ही क्षेत्र में थोड़े समय के भीतर जरख के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।