
रामगंजबालाजी. श्योपुरिया की बावड़ी के निकट बूंदी नैनवां मार्ग पर जाम लगाकर रास्ते में बैठी महिलाएं व पुरुषों से समझाइश करते पुलिसकर्मी
रामगंजबालाजी. बूंदी नैनवां रोड पर श्योपुरिया की बावड़ी के निकट सुबह 11 बजे कॉलोनी के लोगों ने सडक़ पर पत्थर व लकडिय़ां डालकर मार्ग को बंद कर दिया। मार्ग बंद करके हनुमान कॉलोनी, विजयनगर व शिव शक्ति कॉलोनी के लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लगभग डेढ़ घंटे तक कॉलोनी के लोगों ने सडक़ पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन चालकों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब सवा बारह बजे शहर कोतवाल भंवर ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं व कुछ लोगों ने पुलिस से काफी देर तक झड़प करते हुए अभद्रता पर उतारू हो गए। कॉलोनी में रह रहे लोगों ने पुलिस अधिकारियों व प्रशासन के अधिकारियों से वहां का मौका मुआयना करने की बात कही, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कॉलोनी में भर रहे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। वहीं कॉलोनी में रहने लोगों को राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक उनके घर के आगे नियमानुसार रास्ते बनाने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने 12:30 बजे के बाद जाम को हटाया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से यहां पर मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन माटुंदा पंचायत द्वारा यहां कॉलोनी के लोगों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं किए जाने के चलते उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पकडऩी पड़ी।
सडक़ पर दूध उड़़ेला
वहीं जाम लगा कर बैठे सडक़ पर लोगों ने कुछ महिलाओं ने एक दूध वाले रोक लिया। दूध फटने की बात करते हुए निकलने का काफी देर तक मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास किया। इस पर कुछ लोगों ने उसका दूध सडक़ पर उड़ेल दिया। ऐसे में वह उत्तेजित होकर आक्रोश में आ गया। काफी देर तक प्रदर्शनकारियों व दूध वाले के बीच बहस का दौर चलता रहा। बाद में समझाइश करके उसे निकाला गया।
फंसे रहे यात्री
बूंदी से नैनवा व सवाई माधोपुर की तरफ जाने वाले यात्री व कई बूंदी पढऩे वाले छात्र-छात्राएं जाम में फंसे रहे।कई छात्रों के पेपर होने के बावजूद उन्हें महिलाओं ने नहीं निकलने दिया। ऐसे में उन्हें राता बरड़ा होते हुए माटुंदा कैनाल से बूंदी की तरफ आना पड़ा।
खली महिला पुलिस कर्मियों की कमी
श्योपुरिया की बावड़ी पर लगभग डेढ़ घंटे तक क्षेत्र के कॉलोनी के वासियों ने जाम लगाकर रास्ता बिल्कुल बंद कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया। बाद में शहर कोतवाल भंवर ङ्क्षसह मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को सडक़ से हटने को कहा। लेकिन महिलाओं ने पुलिस के साथ काफी अभद्रता की। ऐसे में वहां पर महिला पुलिसकर्मियों की कमी खलती रही। मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की है। वहीं आगे उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
17 Jul 2025 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
