
10th Board: Failure in a subject, it will be called pass pass
बुरहानपुर. कक्षा 10वीं में वर्तमान सत्र की होने वाली बोर्ड परीक्षा में शिक्षा विभाग ने बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति लागू कर दी है। अब कक्षा १०वीं के छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए ६ विषयों में से सिर्फ पांच में ही पास होना अनिवार्य होगा। यदि वह एक पेपर नहीं भी देता है, तो भी उसे फेल नहीं माना जाएगा। बोर्ड ने इसी वर्ष से इसे लागू किया है।
वर्ष 2016 -17 की परीक्षा में जिले में १६२० छात्रों को पूरक आई थी। इसमें से ९७५ बच्चे ऐसे थे, जिन्हें सिर्फ एक विषय में ही पूरक थी। अगले शैक्षणिक सत्र में ऐसे बच्चे पास माने जाएंगे, जो एक विषय में फेल होंगे। इससे जिलों का रिजल्ट सुधरेगा और बच्चों को भी आगे पढ़ाई का मौका मिल पाएगा। स्कूली शिक्षा विभाग के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल ने सभी जिलों में यह निर्देश जारी किए है। सरकार के इस निर्णय से किन्हीं कारणों से पांच विषय में सबकुछ अच्छा करने के बाद एक विषय में फेल होने पर छात्र डिप्रेशन में चले जाते थे। प्रदेश में रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के आत्महत्या करने व घर से भाग जाने तक की जानकारी मिलती थी।
चुनाव वर्ष को देखते हुए भी निर्णय महत्वपूर्ण
वर्ष २०१८ चुनाव वर्ष होगा। इसको देखते हुए भी निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मार्च बाद ही चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी। संभवत: नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव होगा। इसको देखते हुए एक वर्ष पहले से ही शिक्षा विभाग ने रिजल्ट सुधारने की तैयारी कर ली है। चुनाव वर्ष में अधिकतर शिक्षकों की डयूटी लगाई जाएगी। इससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित होता है और परीक्षा परिणाम खराब हो जाता है।
एक विषय का नहीं रहेगा डर
अब छात्रों में एक विषय में फैल होने का डर नहीं रहेगा। अभी तक एक विषय में कमजोर बच्चें काफी डरे व सहमे रहते थे। खास कर कक्षा १०वीं के बच्चों को गणित व अंग्रेजी विषयों से डर लगता था। हर वर्ष गणित-अंग्रेजी में फैल होने वाले बच्चों की संया सबसे अधिक रहती है।
- क्या बोल जिम्मेदार
जिला शिक्षाधिकारी आरएल उपाध्याय ने बताया कि शिक्षा विभाग से निर्देश आए हैं। बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति से परीक्षा होगी। इसमें पांच विषय में पास होने पर रिजल्ट उत्तीर्ण होगा। छात्रों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।
2016-17
5967 ने दी परीक्षा
3569 हुए परीक्षा में उत्तीर्ण
1620 को आई पूरक
768 हुए फेल
Published on:
13 Dec 2017 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
